फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लीक हुईं आईफोन 6 की तस्वीरें देखें सबसे पहले यहां

Fri, 14 Feb 2014 11:43 AM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एप्पल इस साल नेक्स्ट जेनरेशन स्मार्टफोन आईफोन 6 के दो मॉडल बाजार में उतारेगा। इनमें एक का स्क्रीन साइज 4.7 इंच का होगा जबकि दूसरा आईफोन6 फैबलेट कैटागरी में लॉन्च होगा। इसका स्क्रीन साइज 5.5 इंच का होगा।
विज्ञापन


एप्पल के नेक्स्ट जेनरेशन फोन आईफोन 6 की तस्वीरें लीक हो चुकी हैं। दुनियाभर में लोग इन तस्वीरों के जरिए आईफोन 6 की डिजाइन के बारे में कयास लगा रहे हैं।

मैकरूमर वेब साइट पर सबसे ज्याद आईफोन 6 की इमेज

इस समय मैकरूमर नाम वेब साइट पर आईफोन 6 की सबसे अच्छी क्वालिटी की और सबसे ज्यादा तस्वीरें मौजूद हैं। यहां पर आईफोन के असेंबल प्रोटोटाइप की भी तस्वीरें जारी की गई हैं।

ट्विटर पर जारी की तस्वीरें

सोनी डिक्सन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर आईफोन-6 की तस्वीरें जारी की हैं, ये तस्वीरें तेजी के साथ शेयर भी हो रही हैं।

यहां पर आईफोन 6 के बारे में और कोई जानकारी नहीं दी गई हैं लेकिन इस बात की काफी उम्मीद है कि आईफोन 6 का डिजाइन ऐसा ही होगा।
विज्ञापन

पहला से और पतला और हलका

पिछले कुछ समय से ये खबरें आ रही थीं कि एप्पल का नया आईफोन 6 बड़ी स्क्रीन के साथ आएगा। इसके अलावा अभी तक चले आ रहे डिजाइन से भी कुछ अलग होगा। तस्वीरों के हिसाब से यह फोन यकीनन पतला होगा। इस नए फोन का डिजाइन कुछ-कुछ आईपैड एयर और आईपॉड टच की तरह ही होगा। तस्वीरों में आईफोन का रियर शेल किनारों से गोलाकार है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें