फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे घर में रहने जगह दी, वही बन बैठा हैवान

Fri, 14 Feb 2014 11:38 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
एक दंपति ने कभी सपने में भी नहीं सोचा था कि अपने ही पड़ोसी को रात में घर में सोने के लिए जगह देना उन्हें जीवनभर का गम दे जाएगा। दंपति के घर में रात गुजारने के दौरान इस शख्स ने हैवानियत का खेल खेला।
विज्ञापन


उसने ना केवल इस दंपत्ति के चार साल के बेटे के साथ कुकर्म किया, बल्कि उसे जान से भी मार दिया। आरोपी ने बच्चे के शरीर पर चाकू से करीब 30 से अधिक वार किए।

सुबह जब दंपति की आंख खुली तो उन्हें इस घटना की जानकारी मिली। बच्चे की मां ने बच्चे को इस हालत में देखा तो उसके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।
विज्ञापन

नहीं कांपे हाथ, ताबड़तोड़ किए वार

उसने पति को आवाज दी तो वह अपने बेटे रेली के कमरे में गया, तो उसने कमरे में खून बिखरा हुआ पाया। उसका चार साल का बेटा रेली टर्नर बिस्तर पर अर्धनग्न हालत में मृत पड़ा था और उसके गले पर चाकू से काटे जाने के निशान थे।

ब्रिटेन की इस घटना में पी‌ड़ित दंपत्ति से आरोपी अनवर ने घर में एक रात ठहरने की अनुमति मांगी थी। आरोपी के खतरनाक इरादों से अनजान उस दंपत्ति ने उसे अपने घर में सोफे पर सोने की इजाजत दे दी थी।

देर रात 33 वर्षीय अनवर ने कपड़े में छिपाकर रखे गए चाकू निकाले और दंपत्ति के चार साल के बेटे रेली टर्नर पर ताबड़तोड कई वार किए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें