फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिथि अध्यापकों के आक्रोश से दिल्ली रोड जाम

Fri, 05 Sep 2014 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन
नियमित करने की मांग पर सीएम आवास घेरने जा रहे प्रदेश के तीन हजार अतिथि अध्यापक 6 घंटे सड़क पर डटे रहे।
विज्ञापन


दिल्ली रोड पर शीला बाईपास स्थित रेलवे फाटक के समीप दोपहर ढाई बजे सड़क पर बैठे अध्यापक 6 घंटे यहां डटे रहे। रात साढ़े आठ बजे एसडीएम पहुंचे और सड़क खाली करने की चेतावनी दी।

गुस्साए अध्यापकों ने दो टूक कहा नियमित करो, नहीं तो जेल भेजो। वे नहीं हटेंगे। 15 मिनट बाद पुलिसकर्मियों ने शिक्षकों पर बल प्रयोग किया और दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। करीब 30 शिक्षकों को गिरफ्तार कर बस में बैठा लिया।
विज्ञापन


इससे पहले, राजकीय अनुबंधित अध्यापक संघ हरियाणा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे हुडा सिटी पार्क के बाहर आक्रोश रैली में प्रदेशभर से अतिथि अध्यापक पहुंचे।

दोपहर 12 बजे शुरू हुई रैली में संघ के अलावा सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के नेताओं ने संबोधित किया।

संघ के प्रदेशाध्यक्ष दिनेश यादव ने बताया कि अतिथि अध्यापक तीन वर्ष की पॉलिसी की सभी छह शर्तों को पूरा करते हैं। लेकिन सरकार उन्हें नियमित नहीं कर रही है।
विज्ञापन


जब तक नियमित करने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो जाती, तब तक वे रोहतक में ही महापड़ाव करेंगे। शिक्षक दिवस को काला दिवस के तौर पर मनाया जाएगा। सैकड़ों अतिथि अध्यापक काले झंडे ले जुलूस निकालेंगे। 7 सितंबर को राजरानी की पुण्यतिथि पर प्रदेशस्तरीय प्रदर्शन कर सीएम का पुतला फूंका जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें