वैसे तो भोजन में दही के सेवन के फायदे ही फायदे हैं लेकिन हाल में हुए शोध में मिली जानकारी आपको जरूर चौंकाएगी।
पढ़ें - ऐसे में आपका भोजन ही बन जाता है खतरा!
डायबिटोलॉजिया जर्नल में प्रकाशित शोध की मानें तो दही के नियमित सेवन से डायबिटीज टाइप 2 का रिस्क 28 प्रतिशत तक कम हो जाता है।
पढ़ें - कोलेस्ट्रॉल कम करना है तो रोज लें ये 10 डाइट
शोधकर्ताओं ने यह भा माना कि हल्के फरमेंटेड डेयरी उत्पादों जैसे चीज के संतुलित सेवन से भी डायबिटीज टाइप 2 का रिस्क 24 प्रतिशत कम हो सकता है।
यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज के मेडिकल रिसर्च काउंसिल युनिट की वैज्ञानिक डॉ. नीता फोरौही के अनुसार, ''दही और फरमेंटेंड डेयरी उत्पादों में प्रोटीन, विटामिन, कैल्शियम और सैचुरेटेड फैट्स अच्छी मात्रा में होते हैं जो डायबिटीज टाइप 2 से दूर रखने में मदद करते हैं।''
शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने 3,502 प्रतिभागियों पर अध्ययन करके यह निष्कर्ष निकाला है।