फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरुषों से इस मामले में बेहतर हैं महिलाएं

Mon, 28 Oct 2013 12:54 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरुषों और महिलाओं में कौन किससे बेहतर है यह बहस कोई नई नहीं है लेकिन हाल में हुए एक शोध में महिलाओं को एक मामले में पुरुषों से बेहतर जरूर माना गया है।
विज्ञापन


बीबीसी पर प्रकाशित एक ब्रिटिश शोध की मानें तो महिलाएं एक साथ कई काम करने यानी मल्टीटास्किंग में पुरुषों से बेहतर हैं।

फेसबुक पर करनी है फ्रेंडशिप तो ऐसे परखें लोग

शोधकर्ताओं का माना है कि आज मल्टीटास्किंग हर किसी के लिए चुनौती है लेकिन महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा एक साथ कई कार्यों को अधिक समझदारी पूरा कर सकती हैं।

यूनिवर्सिटी ऑफ हर्टफोर्डशायर के शोधकर्ता प्रोफेसर केथ लॉज के अनुसार, ''शोध में हमने पाया कि पुरुषों को मल्टीटास्किंग में अधिक समस्या होती है क्योंकि कई कामों की स्थिति में उनका ध्यान जल्दी बंटता है।''
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने 120 पुरुषों और 120 महिलाओं को शामिल किया गया जिसमें उनका कंप्यूटर टेस्ट लिया गया। इस दौरान उन्हें गिनी और सवालों के साथ कई अलग-अलग कार्य दिए गए।

शोध में पाया गया कि दोनों को मल्टीटास्किंग में दिक्कत हुई लेकिन पुरुषों ने महिलाओं की अपेक्षा अधिक समय लिया। पुरुषों को जवाब देने में 77 प्रतिशत अधिक समय लगा जबकि महिलाओं को 69 प्रतिशत।
विज्ञापन


यह शोध बीएमसी जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें