फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑफिस न आने के अजीबोगरीब बहाने, आप भी जानें

विज्ञापन
विज्ञापन
'आज मुझे बुखार है' या 'बीवी की तबीयत खराब है', दफ्तर न आने का मन हो तो ऐसे बहाने हम सभी कभी न कभी तो बनाते ही हैं। हालिया शोध में कुछ ऐसे बहानों का भी पता चला है जिनकी कल्पना आप सपने में भी नहीं कर सकते हैं।
विज्ञापन


कैरियर बिल्डर कंपनी के एक सर्वेक्षण में दफ्तर न आने को लेकर लोगों के सामान्य व अजीबोगरीब बहानों की फेहरिस्त बनाई गई।

इस शोध में पाया गया कि लोगों ने दफ्तर से छुट्टी के लिए ऐसे बहाने भी बनाए हैं जिसमें उन्होंने छुट्टी के लिए यूनिफॉर्म में आग लग जाने या गलती से प्लेन पर बैठ जाने जैसे कारण बताएं हैं।

शोध में यह भी पाया गया है कि करीब 28 प्रतिशत कामकाजी लोग ठीक होने पर भी बीमार पड़ने का बहाना सबसे अधिक बनाते हैं।

वजहें भी कम मजेदार नहीं हैं

इन बहानों के पीछे असल वजह क्या है, यह जानकर भी आपको कम ताज्जुब नहीं होगा। शोध में पाया गया कि 29 प्रतिशत कर्मचारियो ने माना कि वे अधिकतर दिन में आराम करने के लिए बहाने बनाते हैं।

वहीं 21 प्रतिशत लोगों ने माना कि वे बहाने बनाते तो हैं लेकिन डॉक्टर से अप्वाइंटमेंट के लिए क्योंकि इसे दफ्तर में कोई गंभीरता से नहीं लेता है।

वहीं 11 प्रतिशत लोगों ने माना कि वे अधिकतर खराब मौसम के कारण दफ्तर में बहाना बनाते हैं और छुट्टी कर लेते हैं।
विज्ञापन

इससे अजीब भला क्या होगा

शोध के दौरान बेहद अजीबोगरीब बहानों की सूची बनाई गई जिसमें गलती से प्लेन पर चढ़ जाने या यूनिफॉर्म में आग लग जाने के अलावा भी कई अजीब बहानों को शामिल किया गया है।

सबसे खराब बहानों में से कुछ बहाने हैं - 'रात में पीने के बाद मैं सुबह घर पर नहीं बल्कि कहीं और मिला इसलिए अभी दफ्तर नहीं आ सकता हूं,' 'मैं ग्रॉसरी स्टोर में ब्लड प्रेशर चेक करते वक्त मशीन में फंस गया था इसलिए दफ्तर न आ सका' आदि बहाने माने गए।

यही वजह है कि शोध में शामिल करीब एक तिहाई कंपनियों के अधिकारियों ने माना कि वे बीमारी के नाम पर अधिक छुट्टी लेने वाले कर्मचारियों की असलियत की जांच भी करते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें