अगर अब आपके बॉस आपको बेवकूफ या मूर्ख कहकर फटकार लगाते हैं तो आप अपनी गलती की वजह वायरस को बता सकते हैं।
जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी और यूनिवर्सिटी ऑफ नेब्रास्का के शोधकर्ताओं ने ऐसे वायरस की खोज की है जो मूर्खता का कारण हो सकता है। उनका दावा है कि एक विशेष किस्म का वायरस है जो व्यक्ति की याददाश्त और दिमाग को प्रभावित करता है और अच्छे खासे व्यक्ति को भी मूर्ख बना देता है।
कई बार बिना किसी के वजह के आप अगर महसूस करते हैं कि आपसे कोई भी काम ठीक तरह से नहीं हो पाता है इसकी वजह भी यह वायरस हो सकता है।
नेशनल एकेडमी ऑफ साइंसेज में प्रकाशित शोध में इस वायरस को क्लोरोवायरस एटीसीवी-1 का नाम दिया गया है जो इंसानों और चूहों के शरीर में पाया जाता है और इनकी दिमाग से संबंधित गतिविधियों को प्रभावित करता है।