फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हल्दी के सेवन का यह फायदा नहीं जानते होंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी का सेवन वैसे तो संक्रमण रोकने से लेकर खूबसूरत त्वचा तक कई मायनों में फायदेमंद है, लेकिन हाल के एक शोध में इसका नया फायदा पता चला है।
विज्ञापन


ताइवान के एक शोध में माना गया है कि केवल एक ग्राम हल्दी का सेवन नाश्ते में करने से याददाश्त मजबूत रहती है।

शोधकर्ताओं ने हल्दी का याददाश्त से जुड़ा यह फायदा उन लोगों के लिए भी माना है जो डायबिटीज के शुरुआती दौर में हैं यौ याददाश्त से संबंधित किसी समस्या से जूझ रहे हैं।

उनका मानना है कि डायबिटीज के रोगियों को डिमेंशिया (भूलने की बीमारी) से रोकने के लिए हल्दी युक्त नाश्ते का सेवन कराना जरूरी है।
विज्ञापन

क्यों है फायदेमंद

ताइवान के मोनाश एशिया इंस्टिट्यूट के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में 60 या इससे अधिक आयु के लोगों पर परीक्षण कर यह निष्कर्ष निकाला है।

उनके अनुसार हल्दी को पीला रंग देने वाला तत्व - कुरकुमिन याददाश्त को बेहतर बनाए रखने में मददगार है। यह हल्दी में 3 से 6 प्रतिशत तक पाया जाता है और कई गुणों से भरपूर है।

शोधकर्ताओं ने हल्दी को भोजन में पकाकर खाने से भी फायदेमंद माना है। यह शोध एशिया पेसेफिक जर्नल ऑफ क्लीनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें