फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

याददाश्त प्यारी है तो बदलें अपनी यह आदत

Tue, 24 Sep 2013 03:19 PM IST
जान-जहान डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
यदि आप दिन में अधिकतर वक्त ऑनलाइन एक्टिव रहते हैं तो यह आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है, खासतौर पर आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए।
विज्ञापन


स्टॉकहोम के केटीएच रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी में की गई रिसर्च के अनुसार सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर जरूरत से ज्यादा वक्त बिताने की आदत शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस नामक बीमारी की तरफ इशारा करती है।

फेसबुक पर करनी है फ्रेंडशिप तो ऐसे परखें लोग

प्रमुख शोधकर्ता इरिक फ्रानसेन कहते हैं, 'आज के 'इंफारमेशन ओवरलोड' के दौर में ऑफ लाइन रहना ज्यादा बेहतर है क्योंकि जब आप सोशल मीडिया के एडिक्ट होते हैं तो बहुत सारी घटनाओं को देखते हैं जो कि हमारे मन मस्तिष्क में गहरा प्रभाव छोड़ती हैं, जिससे कि हम चीजों को कम समय में भूलने लगते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


याददाश्त बढ़ाने में कारगर है यह 'योग'

फ्रानसेन का कहना है कि जब हम ज्यादा सोशल मीडिया का इस्तेमाल करते हैं तो इसकी इंफार्मेशन सीमित वर्किंग मेमोरी में जगह बना लेती है। इससे दिमाग 'इंफार्मेशन ओवरलोड' का शिकार हो जाता है, जिससे याद रखने की क्षमता कम होने लगती है।

यानी अगर आपको अपनी याददाश्त अच्छी रखनी और मानसिक स्वास्थ्य बरकरार रखना है तो सोशल वेबसाइट्स का मोह छोड़ने में देरी न करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें