फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चर्चा में: शाहरुख का बेटा और अमिताभ की नातिन

Tue, 24 Sep 2013 03:18 PM IST
मुंबई ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों फिल्मी गलियारों में शाहरुख खान के बेटे और अमिताभ की नातिन की चर्चा है। चर्चा इनकी दोस्ती की है। इंडस्ट्री में एक और चर्चा करीना कपूर के करण जौहर से नाराज होने को लेकर भी है।
विज्ञापन


*सनी देओल की ‘गदर’ के सीक्वल का इंताज करने वाले समझ लें कि ऐसा नहीं होगा। फिल्म के निर्देशक अनिल शर्मा ने साफ कर दिया है कि वे अपनी इस फिल्म का सीक्वल सिर्फ पैसों की खातिर नहीं बनाएंगे। अनिल जानते हैं कि सिनेमा के 100 साल के इतिहास में उनकी यह फिल्म बिना हिचक शामिल की जाएगी। ...और इस बात से भी कैसे इंकार किया जा सकता है कि अच्छी फिल्में बनाई नहीं जाती, बन जाती हैं।

*अमिताभ बच्चन ने साफ कर दिया है कि राजनेता अमर सिंह से उनकी दोस्ती खत्म नहीं हुई है। कम से कम उनकी तरफ से तो नहीं। अमिताभ का कहना है कि अमर दोस्त थे और मेरे लिए हमेशा रहेंगे। हाल में अमर सिंह ने कहा था कि अमिताभ ने उनसे दोस्ती खत्म कर ली है। कौन सही, कौन गलत...? यह मत सोचिए क्योंकि बड़े-बड़े दोस्तों के बीच ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं।
विज्ञापन


*क्या आप जानते हैं कि शाहरुख खान का किशोर हो चुका बेटा आर्यन और अमिताभ बच्चन की पोती नव्य नवेली विदेश के एक ही स्कूल में पढ़ते हैं। शाहरुख की पत्नी गौरी और बिग बी की बेटी श्वेता बच्चन अच्छे दोस्त हैं। उम्मीद करें कि परिवारों में दोस्ती की परंपरा को ये बच्चे आगे बढ़ाएंगे।

*करीना कपूर इन दिनों करन जौहर से नाराज हैं। कारण यह कि टीवी के डांस शो झलक दिखला जा के दौरान करन ने फिल्म ‘हीरोइन’ के गाने ‘हलकट जवानी’ पर जबर्दस्त डांस करने वाली दृष्टि धामी से कह दिया कि करीना के अंदाज देख कर मेरी जान निकल गई थी, लेकिन तुम तो उससे बढ़िया हो। अब टीवी पर डांस करने वाली ऐक्टर को करीना से बेहतर बताना, वह भी लाखों दर्शकों के सामने! करन को निश्चित रूप से करीना को कॉफी पर बुला कर मसला सुलझाना पड़ेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें