ऐसी महिलाएं अधिक से अधिक फेट का सेवन करें। मछली को अपने आहार में जरुर शामिल करें। इसके अलावा ओमेगा 3 से भरपूर चीजों को भी शामिल करें।
इसके बाद हर तरह के अनाज को भी डाइट में शामिल करें। फाइबर, विटामिन और मिनिरल से लेस ये आहार आपको काफी तंदुरुस्त रखेगें।
मैनोपाज के समय थाईराइड बढ़ने की समस्या भी आम हो जाती है। ऐसे में आयोडीन से बेहतर कोई विकल्प नही।
कामकाजी लोगों का डाइट प्लान
दिन का एक लम्बा समय ऑफिस की कुर्सी पर बैठे ही कट जाता है। ऐसे समय में वजन बढ़ाना तो आसान है पर एक बार बढ़ जाये तो घटाना ज्यादा मुश्किल है।
ऐसे लोगों को अपने खाने के प्रति काफी सतर्क रहना होगा । आप कुछ निश्चित नियमों का पालन करके अपने वजन को काबू कर सकते हैं।
कार्बोहाईड्रेट हमेशा ही सेहत के लिए फायदेमंद होता है। पर अगर स्टार्च रहित हो तो ज्यादा बेहतर होगा। घर का बना टिफिन आपकी काफी मदद करेगा इसमें।
अविवाहित पुरुष और महिलाएं
बेवजह का खान-पान और असमय भोजन लेने के आदात ऐसे लोगों के वजन को बढ़ाने का काम करती है। फास्ट फूड की निर्भरता भी इस उम्र के लोगों की ओरों के अपेक्षा ज्यादा ही होती है।
इसलिए दिनभर में दो बार का भोजन और सुबह का प्रोटीन युक्त नाश्ता दिनभर आपको चुस्त रखेगा और आपका वजन भी नियंत्रित करेगा।
साथ ही खाने में सलाद का ज्यादा से ज्यादा सेवन करें तो बेहतर होगा।
बुजुर्गो के लिए
अगर आप 60 की उम्र पार कर चुके हैं और तो सेहत के प्रति ज्यादा सजग होंगे। इस उम्र में पाचन क्रिया के साथ साथ हड्डियां और मांपेशियां दोनो ही कमजोर हो जाती है।
बुजुर्गों के लिए बेहतर है कि कम खाये पर कई बार खाएं। साथ ही व्यायाम को भी अपने दिन के प्लान में जरुर शामिल करे। दिन में एक बार 20 मिनट टहलने से आप खुद को काफी तरोताजा रख पाएंगे।
टीनेजर्स और शादीशुदा जोडे़
कम उम्र में वजन बढ़ जाने से बुरा कुछ नही हो सकता है। इसके लिए आवश्यक है कि पहले फास्ट फूड से बचे।
इस उम्र में सबसे ज्यादा ताकत की आवश्यकता होती है इसलिए प्रोटीन से भरपूर भोजन लें।
शादी के दिन तो आप लोग काफी खूबसूरत दिख रहे होते हैं पर शादी के बाद वजन की समस्या से सभी लोग परेशान हो जाते है।
ऐसे में जरुरी है कप वजन को लेकर सतर्क हो जाये। सबसे जरुरी है कि इस पर बात करें। कार्बोहाइड्रेट को नाश्ते मे जरुर शामिल करें।