अगर आपके बॉस यह मानते हैं कि काम के बीच में चाय का ब्रेक लेने से आपका समय खराब होता है तो आप उन्हें यह तर्क जरूर दें।
डेलीमेल वेबसाइट पर प्रकाशित शोध की मानें तो दफ्तर में काम के दौरान चाय का ब्रेक लेने से न केवल मूड अच्छा होता है बल्कि कार्यक्षमता भी बढ़ती है।
यूनिलिवर फूड द्वारा करवाए गए इस शोध में माना गया है कि चाय बनाने और पीने की प्रक्रिया के दौरान मूड अच्छा होता है और रचनात्मकता बढ़ती है।