तैयारी का समयः 20 मिनट
मेरिनेट करने का समयः 1घंटा 30 मिनट
पकाने का समयः 15-20 मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
बड़े आकार के आठ झींगे, एक चम्मच सिरका, एक चम्मच नींबू का रस, चुटकी भर नमक के साथ।
मेरिनेड
चार चम्मच गाढ़ा दही, एक चम्मच लहसुन पेस्ट, एक चम्मच सूखी मेथी का पत्ता, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, एक चम्मच तंदूरी मसाला, नमक और मिर्च स्वादानुसार, तेल या पिघला हुआ मक्खन, बांस की सींक।
गार्निशिंग
टोमाटो और प्याज के टुकड़े सजाने के लिए, कबाब डिप या हरी चटनी के साथ परोसें।
विधि
- सबसे पहले सिरका, नींबू का रस और थोड़ा नमक झींगा पर छिड़कें, उसके बाद उसे 10 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
- सभी सामग्रियों को एक साथ मिक्स कर लें और मसाले को झींगे के ऊपर लगाकर एक घंटे के लिए फ्रिज में रख दें।
- ग्रिल ट्रे पर फॉयल लगाएं, उस पर झींगा रख दें और उसे तब तक भूनें जब तक झींगा गोल्डेन पिंक ब्राउन रंग का न हो जाए, अब उसे अलग कर लें और तेल या बटर छिड़क दें।
- अब तंदूरी झींगा को बांस की सींक में लगाकर या सर्विस प्लेट पर परोसें। उसे टमाटर और प्याज के टुकड़ों से सजाएं और कबाब डिप या हरी चटनी के साथ परोसें।
कोमल की टिप्स
आप चाहें तो बीन्स को मसाले के मिश्रण में मिला सकते हैं और तंदूरी बीन्स झींगा बना सकते हैं।