फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धार्मिक होने का दिमाग को मिलता है यह बड़ा फायदा

Wed, 01 Jan 2014 12:20 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
ईश्वर में यकीन रखना और धार्मिक होना वैसे तो आस्था का विषय है पर सेहत की नजर से इसका फायदा आपको जरूर चौंकाएगा।
विज्ञापन


हाल में हुए एक शोध की मानें तो धार्मिक लोगों का दिमाग अधिक मजबूत होता है और उन्हें अवसाद का रिस्क अपेक्षाकृत कम होता है।

कोलंबिया यूनिवर्सिटी के शोध की मानें तो धार्मिक लोगों के दिमाग में कोर्टेक्स वाला भाग अधिक गहरा होता है जिससे वे दूसरों की अपेक्षा मानसिक रूप से अधिक मजबूत होते हैं।

कोलंबिया यूनिवर्सिटी के साइकायट्री और एपिडेमियोलॉजी की प्रोफेसर डॉ. मायरा वेजमैन के अनुसार, ''हमारा दिमाग बहुत अलग तरीके का अंग है। यह न सिर्फ हमारे शरीर को नियंत्रित करता है बल्कि कई बार यह हमारे मूड से भी नियंत्रित होता है।''
विज्ञापन
विज्ञापन


शोधकर्ताओं का मानना है कि गहरे कोर्टेक्स वाले लोग अवसाद के शिकार नहीं होते हैं जबकि धर्म में आस्था न रखने वाले लोग परिस्थितियों से जल्दी हार मान लेते हैं।

शोध के दौरान, 18 से 54 वर्ष तक के 103 प्रतिभागियों का परीक्षण पांच सालों तक किया है।

डॉ. मायरा बताती हैं कि उनकी टीम अभी इस दिशा में अधिक अध्ययन करेगी और धार्मिक होने से दिमाग पर पड़ने प्रभावों के बारे में जानकारी इकट्ठा करेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें