फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोया शामी कबाब

Wed, 26 Dec 2012 10:48 AM IST
कोमल तनेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
तैयारी का समयः 15 मिनट
विज्ञापन

पकाने का समयः 20 मिनट

(चार लोगों के लिए)

सामग्री
सोया के ग्रेन्यूल्स (छोटे दाने), एक तिहाई चना दाल 15 मिनट तक पानी में भिगो लें, आधा कप प्याज कटा हुआ, एक चम्मच अदरक कसा हुआ, दो कटी हुई हरी मिर्च, आधा चम्मच काली मिर्च पाउडर, दो से तीन पिसी हुई लौंग, दो से तीन इलायची का पाउडर, नमक स्वादानुसार, पानी जरूरत के अनुसार।
विज्ञापन


सीजनिंग
एक चम्मच रोस्टेड चना पाउडर, एक चम्मच मक्के का आटा, दो चम्मच रोटी का टुकड़ा, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच मीट मसाला, आधा चम्मच चाट मसाला, तेल।

गार्निशिंग
प्याज, टमाटर और नींबू के टुकड़ों के साथ सजाएं और पुदीने की चटनी के साथ परोसें।

विधि
सबसे पहले पानी में भीगे हुए सोया के दाने के साथ-साथ सूखी चना दाल को एक बर्तन में डालें और बची हुई सामग्रियों को उबालें, सोया और दाल को तब तक उबालें जब तक वे पूरी तरह पक न हो जाए, तेज आंच पर उसे चलाएं जब तक पानी भांप में न बदल जाए। यदि मिक्सचर सूखा हुआ तो कबाब टूट जाएगा। ठंडा करके मिक्सर का पेस्ट बनाएं।अब उसमें सीजनिंग की सभी सामग्रियां डालें और उसे तब तक गूंदें जब तक वह मुलायम और मजबूत न हो जाए। अब मिक्सचर को छोटे आकार की बॉल्स के रूप में बना लें और सभी कबाबों को चिपटा कर दें।कड़ाही में तेल गर्म करें और कबाब को गोल्डेन ब्राउन होने तक फ्राई करें। सर्विस प्लेट पर निकालकर अब उसे प्याज, टमाटर और नींबू के टुकड़ों की गार्निश कर पुदीने की चटनी के साथ परोसें।
विज्ञापन

कोमल की टिप्स
उबली मटर को पीसकर इस मिश्रण में मिला सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें