भिगोने का समयः 20 मिनट
तैयारी का समयः 15 मिनट
पकाने का समयः 25 मिनट
(चार लोगों के लिए)
सामग्री
दो कप रिसोटो पुलाव चावल 20 मिनट तक भिगोएं, 350 ग्राम चिकेन सॉसेज, तीन चम्मच तेल, एक बड़ा चम्मच मक्खन, चार से पांच लहसुन के जवे कस लें, आधा कप कटा हुआ प्याज, एक चौथाई कप कटा हुआ धनिया पत्ता, एक चम्मच सूखा अजमोद, एक चौथाई कप व्हाइट वाइन, पांच कप चिकेन स्टॉक।
मसाला
आधा चम्मच काली मिर्च दाने कुटे हुए, आधा चम्मच लाल मिर्च, आधा चम्मच सुखी मेथी का पत्ता, नमक और व्हाइट पेपर स्वादानुसार, आधा कप चीज कसा हुआ।
गार्निशिंग
ताजा अजमोद के पत्ते और चेरी टोमाटो की गार्निश करें।
विधि
सबसे पहले एक बड़ा चम्मच तेल नॉन स्टिक पेन में गर्म करें, उसमें सॉसेज को तब तक फ्राई करें जब तक कि वह ब्राउन न हो जाए। उसके बाद उसे आंच से हटकर अलग रख दें।अब बचे हुए तेल और मक्खन को हेवी सॉस पैन या कूकर में गर्म करें, उसमें लहसुन और प्याज डालें और दो मिनट के लिए पकाएं। अब उसमें धनिया और अजमोद पत्ते को डालें औँर कुछ देर चलाएं, उसमें मसाला, चावल और स्टॉक के आधे भाग को डाल दें।अब उसे तब तक पकाएं जब तक यह पूरी तरह सूख न जाए, थोड़ी देर बाद बचे हुए स्टॉक को डाल दें। उसमें सॉस और चीज डालकर ढांक दें और कुछ मिनट के लिए छोड़ दें। अब आंच से हटा दें। रिसोटो पुलाव मुलायम होना चाहिए। इसे सर्विस प्लेट पर निकाल लें, अब उसे अजमोद और चेरी टोमैटो से सजाएं और एक ही बार में परोसें।
कोमल की टिप्स
आप सुगंध और स्वाद के लिए स्टेप नं 3 में गाजर और शिमला मिर्च भी डाल सकते हैं।