फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रूपायन रसोई की रानी' की विजेता रेसिपीः स्प्राउट मोमोज

Thu, 08 Aug 2013 06:07 PM IST
मेरठ/अर्चना
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन

एक कप मैदा, दो छोटा चम्मच आरारोट, आधा छोटा चम्मच अजवाइन, एक बड़ा चम्मच तेल, दो छोटा चम्मचसोया ग्रेन्यूल (उबला हुआ), एक कप अंकुरित मूंग, एक शिमला मिर्च (बारीक कटा), एक मध्यम साइज का गाजर (कटा हुआ), दो छोटा चम्मच अदरक पेस्ट, एक छोटा चम्मच लाल मिर्च पेस्ट, एक छोटा चम्मच धनिया पत्ता (बारीक कटा),   नमक स्वादानुसार, तेल दो चम्मच।
विज्ञापन


विधि
मैदे में आरारोट, तेल, अजवाइन और नमक मिलाकर सख्त गूंथें।
एक पैन में दो चम्मच तेल गर्म कर लहसुन को भूनें। फिर लाल मिर्च, अदरक पेस्ट मिलाएं।
साथ ही गाजर, शिमला मिर्च डालें और मध्यम आंच पर नर्म होने तक भूनें।
कुछ सेकंड बाद सोया ग्रेन्यूल्स और मूंग को इसमें मिलाएं और तेज आंच पर नमक डालकर भूनें।
जब मूंग नर्म हो जाए, तो धनिया पत्ता डालकर पूरे मिश्रण को अच्छी तरह से मिलाएं।
इसके बाद इसे अलग प्लेट में निकालकर रखें। आटे की छोटी-छोटी लोई बनाकर इसे पतला बेल लें।
एक-एक चम्मच मूंग वाली मिश्रण को इस पर रखें और मोमोज की शेप देते हुए बंद करें।
इसके बाद स्टफ किए हुए सारे मोमोज को 20-25 मिनट तक भाप पर पकाएं।
गर्मागर्म मोमोज को चिली गार्लिक सॉस के साथ सर्व करें।

मूंग के व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता की विजेता मेरठ निवासी अर्चना की खास रेसिपी है जो इस प्रतियोगिता की तीन विजेताओं में से एक हैं।
विज्ञापन


स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी पढ़ने के लिए के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें