मूंग के लिए - साबुत मूंग (रात भर भीगा हुआ) एक कप, हींग दो चुटकी, जीरा आधा छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, पानी एक कप, घी दो बड़ा चम्मच, काला नमक आधा छोटा चम्मच, काली मिर्च दो चुटकी, लाल मिर्च पाउडर आधा छोटा चम्मच, गरम मसाला पाउडर आधा छोटा चम्मच, हरी मिर्च, खटाई आधा छोटा चम्मच।
सूजी स्पंज के लिए - सूजी दो कप, नमक स्वादानुसार, खाने वाला सोडा एक बड़ा चम्मच, दूध तीन कप, गार्निश के लिए, चीज (ग्रेटेड) दो क्यूब, ऑरगेनो एक बड़ा चम्मच।
विधि
सूजी में नमक, दूध डालकर घोल तैयार करें और दो घंटे के लिए छोड़ें। खाने वाला सोडा स्पंज बनाते वक्त ही डालें।
फिर प्रेशर कुकर में घी, हींग, हरी मिर्च, जीरा, साबुत मूंग, पानी डालकर सारे मसाले डालें।
तीन सीटी आने तक इसे पकाएं। एक पैन गर्म करें और इस पर घी डालें। फिर तेज आंच पर सूजी का घोल डालकर गोलाई में फैलाएं।
ऊपर से छौंका हुआ खड़ा मूंग फैलाएं। बचे हुए सूजी के घोल में दूध मिलाकर थोड़ा पतला करें।
इस घोल को मूंग के ऊपर फैला दें, फिर घी से दोनों तरफ से धीमी आंच पर भूरा होने तक सेंक लें।
सिंकने पर सूजी स्पंज की तरह हो जाएगी। ऊपर से चीज और ऑरगेनो स्प्रेड करके टोमैटो सॉस के साथ गरमा-गरम सर्व करें।
मूंग के व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता की लखनऊ निवासी प्रियंका गर्ग की खास रेसिपी है जो इस प्रतियोगिता की तीन विजेताओं में से एक हैं।
स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी पढ़ने के लिए के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।