फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने किया रेप, बेटी ने जन्मा बच्चा

Fri, 09 Aug 2013 11:45 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवार में पिता अपने बच्चों का संरक्षक होता है। अगर कोई भी मुसिबत आती है तो वह एक ढाल बनकर सामने आ जाता है। लेकिन बंगलुरु में एक पिता अपनी बेटी के लिए दरिंदा बन गया।
विज्ञापन


उसने बेटी और परिवार के विश्वास का गला घोंट दिया, साथ ही बाप-बेटी के रिश्ते को शर्मसार कर दिया।

टीओआई के अनुसार, ब्यातरायनापुरा पुलिस ने नाबालिग बेटी से रेप करने के आरोप में एक 45 वर्षीय ऑटो रिक्शा चालक को गुरुवार को गिरफ्तार किया।

पत्नी को कमरे में कैद कर नाबालिग साली से किया रेप

पुलिस के अनुसार, गर्भवती लड़की ने गुरुवार को अस्पताल में एक बेटे को जन्म दिया। उसके बयान के बाद ही उसके पिता को गिरफ्तार किया गया है।

फिलहाल पीड़िता और उसके नवजात बेटे को मेडिकल जांच के बाद एक सुरक्षित स्थान पर रखा गया है।

तहखाने में बंधक बनाकर 11 दिन तक किया रेप

पुलिस ने बताया कि जब उसकी पत्नी काम के सिलसिले में घर से बाहर जाती थी तब वह बेटी से रेप करता था। उसने बेटी का स्कूल जाना भी बंद करा दिया था।

उसकी मां ने बताया कि घर से बाहर जाने के बाद क्या होता था उसे नहीं पता।

पीड़िता के अनुसार, उसके पिता ने धमकी दी थी कि अगर वह किसी से शिकायत करेगी तो उसके मां और भाई-बहन की पिटाई करेगा।

परिवार के एक सदस्य ने बताया कुछ माह पहले बेटी में होने वाले शारीरिक बदलाव को देखते हुए उसकी मां उसे डॉक्टर के पास ले गई थी। तब उसने गैस की समस्या बताई थी।
विज्ञापन


बाद में डॉक्टर ने बताया कि वह गर्भवती है और उसके पेट में पांच माह का बच्चा है। उसका गर्भपात नहीं किया जा सकता।

आरोपी ऑटो रिक्शा चालक को दो बेटी और एक बेटा हैं। पीड़िता उसकी दूसरी बेटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें