सामग्रीमक्का उबला हुआ एक कप, मैदा दो कप, पनीर कद्दूकस किया 200 ग्राम, चाट मसाला आधा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर आवश्यकतानुसार, अदरक-हरी मिर्च पेस्ट एक छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, कटा धनिया पत्ता इच्छानुसार, दो छोटा चम्मच घी मोयन के लिए, तेल तलने के लिए।
विधिसबसे पहले मैदे को छानकर नमक और घी मिलाकर पानी से गूंथ लें।अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके मक्का, नमक और लाल मिर्च पाउडर डालकर भूनें।फिर पनीर, चाट मसाला, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट, धनिया पत्ता इसमें मिक्स भरावन तैयार करें।गूंथे हुए मैदे की छोटी-छोटी लोई लेकर बेलें और समोसे का आकार देकर भरावन वाली सामग्री को अंदाज से भरकर बंद कर दें।जब सारे समोसे तैयार हो जाएं, तो इसे तेल में सुनहरा तल लें।मीठी या हरी चटनी के साथ कॉर्न समोसा सर्व करें।
कॉर्न के व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता की विजेता अल्मोड़ा निवासी कमला गुप्ता की खास रेसिपी है जो इस प्रतियोगिता की तीन विजेताओं में से एक हैं।
स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी पढ़ने के लिए के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।