फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'रूपायन रसोई की रानी' की विजेता रेसिपीः कॉर्न कटलेट्स विद कॉर्नफ्लेक्स

Fri, 26 Jul 2013 01:44 PM IST
मुरादाबाद/कादम्बरी गुप्ता
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्रीकॉर्न उबले हुए 1 कप, उबले और मैश्ड किए हुए आलू 1 कप, कॉर्नफ्लेक्स क्रश किया हुआ 1/4 कप, पत्ता गोभी (बारीक कटी हुई) 1/4 कप, शिमला मिर्च (बारीक कटा) 1/4 कप, चाट मसाला 1 छोटा चम्मच, धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच, कॉर्नफ्लोर 2 छोटा चम्मच, नमक स्वादानुसार, तेल तलने के लिए, सूजी लपेटने के लिए।                    
विज्ञापन

भरावन के लिए उबले हुए कॉर्न को दरदरा पीसें। फिर इसमें शिमला मिर्च, चाट मसाला और स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर मिलाएं और अच्छी तरह से मिक्स करें।  कटलेट की विधि  मैश किए आलू के साथ पत्ता गोभी, लाल मिर्च पाउडर, कॉर्नफ्लेक्स, कॉर्नफ्लोर, नमक, धनिया पाउडर लेकर अच्छे से गूंथ लें। इसके बाद आलू की छोटी-छोटी लोई बनाकर बीच में भरावन की सामग्री अंदाज से स्टफ कर मनचाहा आकार दें। फिर प्रत्येक लोई को सूजी में लपेटकर गर्म तेल में कुरकुरा होने तक तलें। टोमैटो सॉस या चीज के साथ सर्व करें।
कॉर्न के व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता की विजेता मुरादाबाद निवासी मीकादम्बरी गुप्ता की खास रेसिपी है जो इस प्रतियोगिता की तीन विजेताओं में से एक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी पढ़ने के लिए के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें