फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फल और सब्जियों को धोते वक्त न भूलें यह बात

विज्ञापन
विज्ञापन
जिन साग-सब्जियों और फलों को आप बाजार से हेल्दी समझकर घर ले आते हैं, उन पर कई तरह के कीटनाशक और जर्म्स भी चिपके होते हैं, जो साथ में आपके किचन में आ जाते हैं और आपको बीमार करते हैं। अब आपको तय करना है कि मुफ्त में मिले इन कीटनाशकों और जर्म्स से दोस्ती करनी है या इनका सफाया।
विज्ञापन


जिन साग-सब्जियों और फलों को आप ताजा समझकर रोजाना खाने में इस्तेमाल कर रहे हैं, क्या वे सेहत के लिहाज से भी हेल्दी हैं?

दरअसल, बाजार में उपलब्ध फल और सब्जियों में कीटनाशकों के थोड़े बहुत अवशेष छिपे होते हैं, जिन्हें सामान्य आंखों से देखना संभव नहीं होता है।

इन कीटनाशकों में हानिकारक रसायन होते हैं, जो सेहत को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आप इस नुकसान को कम करना चाहती हैं, तो साग-सब्जियों और फल को इस्तेमाल में लाने से पहले साफ-सफाई का भी ख्याल रखें।
विज्ञापन

अपनाएं सही तरीका

साग-सब्जियों और फलों को बैक्टीरिया और कीटनाशक से मुक्त करने के लिए आप सफेद सिरके का इस्तेमाल कर सकती हैं। 5-10 मिनट तक सब्जियों और फलों को सिरके मिले पानी में भिगाएं। इसके बाद साफ पानी से सब्जियों को अच्छी तरह से धोएं। इसमें सिरके और पानी का अनुपात 1ः 3 का रखें।

सब्जियों को नल के साफ पानी या पीने के पानी से धोएं। सब्जियां और फल, जिनको छिलके सहित खाया जाता है, को इस्तेमाल में लाने से पहले कम-से-कम आधा घंटे तक पानी में भिगोएं और उसके बाद ठीक से धोएं। आम, सेब, कीवी, कद्दू, नाशपाती आदि के छिलके उतारकर ही काटें।

सब्जियों के अधिकतर कीटनाशक तत्वों के अवशेष भाप देने और पकाने से समाप्त हो जाते हैं। इसलिए हरी पत्तेदार सब्जियों को उबलते पानी में केवल एक मिनट तक रखें और उसके बाद चलते पानी से धोएं।

फूलगोभी, पालक, ब्रोकली, पत्तागोभी जैसी सब्जियों को दो प्रतिशत साधारण नमक युक्त गर्म पानी से धोएं।

गाजर, बैंगन आदि सब्जियों को इमलीयुक्त पानी से भी धो सकती हैं।

निम्न में से किसी एक घोल को तैयार करके आप उसका फल और सब्जियों पर छिड़काव करें और 5-10 मिनट के लिए छोड़ें। इसके बाद इसे साफ पानी से धोएं।

1. एक बड़ा चम्मच नींबू का रस, दो बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा और एक कप पानी। बेकिंग सोडा की जगह आप इसमें दो बड़ा चम्मच सिरका मिला सकती हैं।

2. एक कप पानी में एक कप सफेद सिरका, एक बड़ा चम्मच बेकिंग सोडा और 10 बूंद लेमन ऑयल की लें। सबको एक साथ मिक्स करें। इस घोल से सब्जियों और सेब को साफ करें। फिर साफ पानी से धो लें, ताकि सिरके का स्वाद खत्म हो जाए।
ब्रोकोली, फूलगोभी, पत्तेदार सब्जियों, तरबूज, आलू, बेरीज को इस घोल में भिगोने के बाद स्क्रब करके धोएं। इसके बाद इसे बहते पानी से धो लें।

ताजी सब्जियों और फल को धोने से पूर्व और धोने के बाद हाथ भी साफ कर लें।
इस तरह आप दूषित साग-सब्जियों और फलों से होने वाले नुकसान को खुद को और अपने परिवार को बचा सकती हैं।

जहां तक हो सके स्‍थानीय स्तर पर उगाई गई सब्जियां ही खरीदें। सब्जियां और फल हमेशा मौसमी ही खरीदें। सब्जियों को इस्तेमाल में लाने से पहले साफ पानी से धोना भी जरूरी है। इस तरह आप कीटनाशकों के प्रभाव को कम कर सकती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें