फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस रोल्स विद कस्टर्ड डिप

Thu, 11 Jul 2013 05:41 PM IST
पटियाला/सत्या शारदा
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन

रोल्स के लिएः 150 ग्राम चावल को आटा, 100 ग्राम धीया कद्दूकस किया हुआ, 150 ग्राम चीनी, 50 ग्राम खोया, चुटकी भर इलायची पाउडर, 25 ग्राम नारियल पाउडर, 4-5 पीस बादाम कटे हुए,

कस्टर्ड के लिएः 50 ग्राम उबले हुए चावल, 4 चम्मच कस्टर्ड पाउडर, 250 ग्राम दूध, 100 ग्राम चीनी, 4-5 चेरी, एक चम्मच मिक्स मेवा, चुटकी भर केसर।

रोल बनाने की विधि
चावल के आटे को बिना घी के धीमी आंच पर भूनकर खोया और चीनी डालकर पांच मिनट तक सुनहरा होने तक पकाएं।
फिर कद्दूकस किए धीए को अलग कड़ाही में धीमी आंच पर पानी सुखाने तक पकाएं।
उसके बाद दोनों मिश्रणों को मिलाकर इलायची पाउडर और बादाम डालकर रोल बनाएं।
रोल को नारियल पाउडर में लपेटें।

कस्टर्ड बनाने की विधि
उबलते हुए दूध में घुला हुआ कस्टर्ड और चीनी डालकर 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं।
आंच से उतारकर उबले हुए चावल ग्राइंड करके मिलाएं, साथ ही फ्रिज में ठंडा करके चेरी, मेवे और केसर से सजाकर राइस रोल्स के साथ् परोसें।

चावल से बने व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता में चयनित पंजाब के पटियाला शहर की निवासी सत्या शारदा की रेसिपी है।

स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी को पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।

हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें