फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राइस पोटली

Thu, 11 Jul 2013 05:30 PM IST
बिजनौर/कनिका
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन

एक कटोरी उबले चावल, 4 कटोरी चीनी, डेढ कटोरी मैदा, आधा कप कसा नारियल, 7-8 नग बादाम, 7-8 नग काजू, थोड़ा से केसर, एक चुटकी इलायची पाउडर, तलने के लिए घी या रिफाइंड तेल।

विधि
सबसे पहले मैदा लेकर उसमें एक चौथाई कप घी डालकर थोड़ा पानी डालकर मुलायम आटा गूंथे और आधे घंटे के लिए रख दें।

भरावन के लिए उबले चावल में दो चम्मच घी डालकर भूनें।

फिर उसमें एक कप चीनी, कसा नारियल, कटे बादाम, काजू इलायची पाउडर और केसर डालकर भूनें।

चीनी घुलने तक चलाएं और मिश्रण ठंडा कर लें, फिर मैदा की 15-16 लोई बनाएं।

अब मैदा को गोल-गोल रोटी बनाकर उसमें चावल का मिश्रण भरकर पोटली की शेप देकर कढ़ाई में धीमी आंच पर सुनहरा होने तक सारी पोटली तल लें।

अब बची चीनी की 2 तार की चाशनी बनाएं और सारी पोटली उसमें 5 मिनट के लिए डारकर रखें।

उसके बाद उसको एक प्लेट में निकालकर काजू से सजाकर सर्व करें।

आप इसे मलाई डालकर भी सर्व कर सकतें हैं।

चावल से बने व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता में चयनित उत्तरप्रदेश के बिजनौर शहर की निवासी कनिका की रेसिपी है।

स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी को पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।

हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें