सामग्री
250 ग्राम चिवड़ा, 4 छोटे उबले हुए आलू, 2 टेबल स्पून बेसन, एक टेबल स्पून मैदा, 2 टेबल स्पून दही, एक हरी मिर्च बारीक कटी हुई, एक प्याज बारीक कटा हुआ, गर्म मसाला, नमक स्वादानुसार, तलने के लिए तेल।
विधि
मैदा और बेसन में चुटकी भर नमक डालकर घोल बना लें।
आलू को काटकर उसमें चिवड़ा, दही, प्याज, हरी मिर्च और मसाले डालकर मिक्स कर लें।
सभी मिक्स सामग्री से राउण्ड शेप के गोले बनाकर इन्हें घोल में डीप करके तल लें और चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।
दही से बने व्यंजनों की थीम पर आधारित यह ‘रूपायन रसोई की रानी’ प्रतियोगिता में चयनित उत्तरप्रदेश के बरेली शहर की निवासी वन्दना दिवान की रेसिपी है।
स्वाद का यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ है, इस प्रतियोगिता की चुनिंदा रेसिपी को पढ़ने के लिए हमसे जुड़े रहें और फेसबुक पर अमर उजाला पेज को लाइक करें।
हमारी वेबसाइट पर अपनी रेसिपी प्रकाशित करवाने के लिए आप अपनी रेसिपी फोटो के साथ हमें edit.digital@del.amarujala.com पर भेज सकते हैं।