फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजन घटाना चाहते हैं तो रोज करें यह नाश्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
वजन घटाने के लिए आपको अपनी भूख मारकर डाइटिंग करने की जरूरत नहीं है। नए शोध की मानें तो नाश्ते में गर्म दलिया का सेवन करने वाले लोगों के लिए वजन घटाना अपेक्षाकृत अधिक आसान होता है।
विज्ञापन


लूसियाना स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्तां की मानें तो सुबह नाश्ते में दलिया का सेवन करने से दिन भर ओवरडाइट की इच्छा नहीं होती है और वजन पर नियंत्रण रखना अपेक्षाकृत आसान होता है।

कैलोरी है कैलोरी की काट

शोधकर्ताओं ने अनपे अध्ययन के आधार पर माना है कि दलिया में अच्छी पर्याप्त मात्रा में कैलोरी, फाइबर और जरूरी पोषक तत्व हैं। इस वजह से इसके सेवन के बाद दिन भर ऊर्जा बरकरार रहती है और अधिक खाने की इच्छा नहीं होती है।

शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के दौरान तीन तरह के ओट्स से बने नाश्ते का परीक्षण किया जिसके सेवन से शरीर को एक बार में 217 कैलोरी मिल सकती है। उन्होंने 43 प्रतिभागियों को सुबह नाश्ते में एक सप्ताह तक दलिया का सेवन कराया और दिन भर की उनकी डाइट से संबंधित जानकारी ली।

उन्होंने पाया कि अधिक कैलोरी वाले इस नाश्ते को करने के बाद उनकी डाइट नियंत्रित रही और उन्हें डाइटिंग में आसानी भी हुई।
विज्ञापन

भूख भी संतुष्ट और डाइटिंग भी कारगर

डॉ. फ्रैंक ग्रीनवे के अनुसार, ''दलिया के सेवन से न सिर्फ भूख अच्छी तरह संतुष्ट होती है बल्कि दिन भर स्नैक्स लेने की इच्छा भी कम होती है। वजन घटाने वाले लोगों के लिए इसका सेवन काफी मददगार है। इसके सेवन के बाद दिन भर की डाइट कम हो जाती है।''

यह शोध न्यूट्रिशन जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें