दिन भर दफ्तर में काम, तनाव और हर समय थकान। अगर थकान आपकी जीवनशैली का हिस्सा ही बनती जा रही है तो इसका वजह आपकी ही गलतियां हो सकती हैं।
जानिए, रुटीन से जुड़ी ऐसी पांच गलतियों के बारे में जो आपको दिन भर थकान देने के लिए काफी हैं।
कम पानी पीते हैं
शरीर में पानी की कमी ऊर्जा का स्तर गिराने के लिए काफी है। पानी कम पीने से रक्त में ऑक्सीजन का प्रवाह बाधिक होता है जिससे ऊर्जा का संचार कम होता है और दिन भर थकान महसूस होती है।
आयरन की कमी
पालक का स्वाद नहीं अच्छा लगता, अंडा हेवी हो जाता है, कुछ ऐसे बहानों के साथ अगर आप आयरन युक्त डाइट से परहेज करते हैं तो यह आपको दिन भर थकान देने के लिए काफी है।
इतना ही नहीं, शरीर में आयरन की कमी आपको एनिमिक भी बना सकती है।
थक जाते हैं इसलिए कसरत नहीं करते
आपकी दिन कितना भी व्यस्त हो और आप थके हों, इस वजह से अगर आप अपने रुटीन में कसरत के साथ समझौता करते हैं तो इसकी वजह से आपको दिन में अधिक थकान होगी।
नियमित तौर पर 20 से 30 मिनट व्यायाम शरीर का रक्त संचार ठीक करता है और आपको दिन भर तरोताजा रखेगा।
अक्सर नाश्ता छोड़ देते हैं
सुबह का नाश्ता दिन के खाने से भी ज्यादा जरूरी है ऐसा कई शोधों में माना जा चुका है। अगर आप सुबह भरपूर कैलोरी ले लेंगे तो दिन भर ऊर्जा का स्तर बना रहेगा।
अधिक खाते हैं जंक फूड
जंक फूड शक्कर और कार्बोहाइड्रेट से भरे होते हैं जिसकी वजह से इनमें ग्लाइसिमिक इंडेक्स (जीआई) अधिक होता है। रक्त में शुगर की मात्रा बढ़ने पर भी ऊर्जा का स्तर कम हो जाता है जिससे दिन भर थकान महसूस होती है।