वैसे तो पिस्ता का सेवन नियमित तौर पर करने से एंटीएजिंग से लेकर पौरुष बढ़ाने तक के कई फायदे माने जाते हैं लेकिन हाल में हुए शोध में इसका नया फायदा भी पता चला है।
पेन स्टेट यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि दिन में दो बार पिस्ता खाने से डायबिटीज टाइप 2 को नियंत्रित किया जा सकता है।
शोधकर्ता शीला जी. वेस्ट के अनुसार, ''डायबिटीज के मरीजों को दिन में दो बार पिस्ता का सेवन फायदा पहुंचाता है। इससे तनाव दूर होता है और दिल की सेहत भी बरकरार रहती है।''