दिन की अच्छी शुरुआत के लिए ब्रेकफास्ट बहुत जरूरी होता है। यह जान लें कि दिन की शुरुआत के लिए ओटमील से अच्छा कोई ब्रेकफास्ट नहीं है। ओटमील अपने ब्रेकफास्ट में शामिल करने से आप कई बीमारियों से निजात पा सकते हैं। आइए जानें कि ओट्स खाने के फायदे क्या हैं...
-ओट्स खाने से एसिडिटी, पेट में जलन और अपच नहीं होती।
-इसमें कैल्शियम, पोटैशियम, विटामिन-बी और मैग्नीशियम होता है, जो नर्वस सिस्टम के लिए बहुत जरूरी होता है।
-पके हुए ओट्स शरीर से अतिरिक्त फैट कम करते हैं।
-हाई फाइबर होने के कारण ये हृदय रोग के खतरों से दूर रखता है।
-ओट्स में इनोजिटॉल होता है, जो ब्लड कॉलेस्ट्रॉल को सही रखता है।
-गर्मी के कारण चक्कर और दिल घबराने जैसी आम समस्याओं में ये बहुत लाभदायक होता है।
-डायबिटीज से परेशान हैं, तो ओट्स का सेवन करें, क्योंकि ये शरीर में ब्लड शुगर और इंसुलिन को नियंत्रित रखता है।
-इसमें पाया जाने वाला सॉल्युबल फाइबर डाइजेस्टिव ट्रैक्ट को दुरुस्त रखने में मदद करता है।