फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र स्पेशलः बादाम-पिस्ता पौष्टिक हलवा

Wed, 10 Apr 2013 04:54 PM IST
फीचर डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन

बादाम 100 ग्राम, पिस्ता 100 ग्राम, नारियल, 50 ग्राम, मलाई, 150 ग्राम, खोया 125 ग्राम, चीनी 300 ग्राम, केसर के 2-4 रेशे, आधा चम्मच इलायची पाउडर, 1 बड़ा चम्मच गुलाब जल, घी 125 ग्राम।
विज्ञापन


विधि
- बादाम को 5-6 घंटे पहले पानी में भिगोएं।

- इसके बाद इसका छिलका उतारकर मिक्सी में दरदरा पीस लें। इसी तरह पिस्ते और नारियल को भी थोड़ा दरदरा अलग-अलग पीस लें।

- इसके बाद खोए को कद्दूकस करें। मलाई को छलनी से छान लें।

- एक कड़ाही में घी गर्म करें और बादाम को पानी सूखने तक भूनें। फिर पिस्ता व नारियल के मिश्रण को इसमें मिलाएं और मंद आंच पर खुशबू आने तक भूनें।

- मेवे के मिश्रण से जब घी छोड़ने लगे, तब इसमें खोया और मलाई डालकर कुछ देर भूनें।

- जब मिश्रण से सोंधी खुशबू आने लगे, तब इसे चूल्हे से उतार लें।

- अब इसमें केसर, इलायची और गुलाब जल मिक्स करें।

- एक अलग बर्तन में चीनी व पानी लेकर दो तार की चाशनी तैयार करें और इसमें मेवे के मिश्रण को मिलाएं। इस पौष्टिक हलवे को आप व्रत आदि भी ले सकती हैं। मिष्ठान के तौर पर आप किसी भी त्योहार में बना सकती हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें