फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों में पकवानों को लेकर आप ऐसा कुछ तो नहीं सोचते?

Wed, 06 Nov 2013 02:49 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों के इस मौसम में क्या खाएं और क्या न खाएं, अक्सर वजन घटाने की कोशिश में जुटे लोगों के लिए यह चिंता का बड़ा विषय होता है। ऐसे में कई बार हम त्योहारों में बनने वाले पकवानों को लेकर कुछ ऐसी धारणाएं बना लेते हैं जिनका वास्तविक आधार होता ही नहीं।
विज्ञापन


शाकाहारी डाइट के ये फायदे जानते हैं आप?

आइए जानें कुछ ऐसे ही मिथ्स के बारे में जो पकवान को लेकर अक्सर हमारे ज़हन में होते हैं।

बच्चों के लिए बनाएं हेल्दी फास्ट फूड

घी से बनें मिष्ठान सेहत के लिए नुकसानदायक हैं
आप क्या अपनी पंसदीदा मिठाई को देखकर सिर्फ इसलिए मन मारते हैं क्योंकि उसमें घी है? अगर आप ऐसा सोचते हैं तो गलत है क्योंकि घी तेल की अपेक्षा जल्दी पच जाता है। वहीं तेल में कार्सिनोजेनिक तत्व होते हैं जो घी में नहीं होते हैं इसलिए संतुलित मात्रा में घी की बनीं मिठाइयां स्वाद और सेहत के लिए घाटे का सौदा नहीं हैं।

डीप फ्राई पूरियां आपको मोटा कर देंगी
त्योहार का दिन हो और घर में पूरियां न बनें, ऐसा तो नहीं हो सकता है। लेकिन अगर आप यह सोचकर इस दिन अपना मन मार रहे हैं कि इसका फैट्स आपके लिए मोटापे की बड़ी वजह होगा तो जान लें कि आप अधिक सोच रहे हैं।
विज्ञापन


तेज आंच पर तली गईं पूरियां अपेक्षाकृत कम फैटी और ऑयली होती हैं क्योंकि तब ये कम तेल सोखती हैं जबकि धीमीं आंच पर तले पकवान इनकी अपेक्षा अधिक फैटी हो सकते हैं। हां, इसका मतलब यह भी नहीं है कि आप हर बार यह बहाना बनाकर पूरियां खाएं।

मिठाइयां नहीं तो कुछ भी नहीं
मिठाइयों के शौकीन हैं फिर भी आप अपना मुंह मीठा करने से डरते हैं। ऐसे में फलों के साथ दही, वनीला आइसक्रीम या शीरा निकालकर रसगुल्ला आपके लिए सुरक्षित ऑप्शन हो सकते हैं।

शुगर फ्री मिठाइयों से डर कैसा
अगर आप यह सोचकर शुगर फ्री मिठाइयां धड़ाधड़ खाएं जा रहे हैं कि इनसे आपको कोई नुकसान नहीं होगा तो जान ले कि ये मीठे के प्रति आपकी इच्छा बढ़ाने में भी अहम रोल निभाती हैं।

त्योहार हैं तो वजन तो बढ़ेगा ही
आपकी यही सोच वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हो सकती है। त्योहारों के दौरान अगर आप अपनी फिटनेस पर ध्यान दें, वर्कआउट से मुंह न मोड़ें और संतुलित मात्रा में पकवानों का लुत्फ उठाएं तो वजन पर नियंत्रण मुश्किल नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें