फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मशरूम एंड स्पिनैच लसाने

Wed, 18 Dec 2013 01:32 PM IST
कोमल तनेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
तैयारी का समयः 25 मिनट
विज्ञापन

पकाने का समयः 25 मिनट
बेक करने का समयः 25 मिनट

(चार लोगों के लिए)

सामग्री
छह लसाने की शीट (रेडीमेड), डेढ़ कप उबले पालक को बारीक काट लें, डेढ़ कप मशरूम उबालकर दो टुकड़ों में काट लें, तीन चौथाई कप उबले अमेरिकन कॉर्न, दो कप व्हाइट सॉस, एक चम्मच ऑलिव ऑयल, आधा कप बारीक कटा हरा प्याज।

सीजनिंग
आधा चम्मच कुटी लाल मिर्च, आधा चम्मच कुटे काली मिर्च के दाने, चुटकी भर नटमेग पाउडर, एक चम्मच नींबू का रस, आधा चम्मच ऑरगेनो, नमक स्वादानुसार।

व्हाइट सॉस के लिए
दो चम्मच मक्खन, डेढ़ चम्मच मैदा, दो कप दूध, एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार, आधा कप फेंटी हुई चीज।

गार्निशिंग
एक कप मोजरेला चीज से गार्निश करें।

विधि
- लसाने शीट को नमकीन पानी में उबाल लें जिससे वह थोड़ी मुलायम हो जाए।
- कड़ाही में तेल गर्म करें। इसमें कटे हरे प्याज डालकर दो मिनट चलाएं फिर आंच धीमी इसमें सीजनिंग के मसाले मिला लें। अब इसमें पालक, मशरूम और मक्के के दानें मिलाकर चलाएं जब तक यह आधा सूखा मिश्रण न बन जाए। आंच से हटाकर अलग रख दें।
विज्ञापन

- व्हाइट सॉस के लिए सॉस पैन में मक्खन डालकर पिघला लें। उसमें आटा मिलाएं और धीमी आंच पर चलाते रहें। अब उसमें काली मिर्च, नमक और दूध मिलाकर चलाएं और गाढ़ा होने पर उसमें चीज मिलाकर पका लें। आंच से हटाकर अलग रख दें।
विज्ञापन

- अब ओवनप्रूफ ट्रे पर मक्खन लगा दें। इस पर पालक और मशरूम के मिश्रण को फैलाकर उसपर लसाने की शीट फैलाएं। उसपर एक कप व्हाइट सॉस डालें और इस प्रक्रिया को दोहराएं। सबसे ऊपर व्हाइट सॉस की परत पर मोजरेला चीज छिड़कें और ओवेन को प्रीहीट कर उसपर 25 मिनट तक 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर बेक करें। गर्मागर्म परोसें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें