फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मल्टीफूड स्प्रिंग रोल्स

Sat, 12 Oct 2013 11:53 AM IST
ज्योति मोघे
विज्ञापन
विज्ञापन
सामग्री
विज्ञापन

ऊपरी परत के लिए
मैदा/आटा 2 कटोरी, नमक स्वादानुसार, तेल तलने और मोयन के लिए।

भरावन के लिए
अंकुरित मूंग 2 बड़ा चम्मच, मैगी नूडल्स 4-5 चम्मच उबले हुए, मिली-जुली सब्जियां एक कटोरी, लच्छे में कटा हुआ प्याज एक, नमक स्वादानुसार, अदरक का पेस्ट 1/2 छोटा चम्मच, मूंगफली का चूरा एक बड़ा चम्मच, नींबू का रस एक छोटा चम्मच, भुटटे के नरम दाने चार चम्मच (नमक के पानी में उबले हुए), तेल आवश्यकतानुसार, गरम मसाला एक छोटा चम्मच, हरी मिर्च (बारीक कटी) एक छोटा चम्मच, लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच, हरा धनिया (कटा हुआ) दो छोटा चम्मच।

विधि
सबसे पहले मैदे अथवा आटे में मोयन के लिए थोड़ा तेल और नमक मिलाएं।
अब इसे पानी की मदद से सख्त गूंथ लें।
भरावन की सामग्री तैयार करने के लिए एक पैन में तेल गर्म कर प्याज आैर अदरक को हल्का भूनें।
प्याज जब गुलाबी हो जाए, तो इसमें हरी मिर्च, अदरक, मूंगफली को मिलाएं। 
अब सब्जियों को डालकर पकाएं।
सब्जियां जब पक जाएं, फिर उसमें अंकुरित मूंग, नमक, गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर डालें।
दो-तीन मिनट भूनने के बाद नूडल्स, नींबू का रस और भुट्टे के दानों को डालें।
अच्छे से मिक्स करने के बाद धनिया पत्ता को भी मिलाएं।
अब गूंथे आटे की एक लोई लेकर बेलें और उसकी पतली -पतली परतें काट लें।
अब एक अलग लोई लेकर पूरी की तरह बेलें। उसके बीच में भरावन वाली सामग्री को रखें आैर रोल कर लें।
ऊपर से पतली परतें चिपका दें।
इसी तरह शेष बचे आटे की लोई बनाकर रोल्स तैयार करें।
गर्म तेल में सारे रोल्स को मंद आंच पर तल लें।
चटनी के साथ मल्टीफूड स्प्रिंग रोल्स सर्व करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें