फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिन्स मशरूम पिज्जारेट्टी

Mon, 15 Oct 2012 05:15 PM IST
कोमल तनेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
तैयारी का समयः 20 मिनट
विज्ञापन

पकाने का समयः 25 मिनट

(चार लोगों के लिए)

सामग्री
आठ मिनी, कॉकटेल पिज्जा या चार छोटे पिज्जा, पास्ता सॉस, तीन चौथाई कप मोजरेला चीज कसी हुई, एक बड़ा चम्मच जैतून का तेल, दो बड़े चम्मच बारीक कटा हरा प्याज, एक महीन कटी हरी मिर्च, एक चौथाई कप शिमला मिर्च के पतले टुकड़े, आधा कप उबला मटन, आधा कप कटा उबला बादाम और मशरूम, आधी लाल शिमला मिर्च को बारीक काट लें।
विज्ञापन


सीजनिंग
एक चौथाई चम्मच लाल मिर्च, एक चौथाई चम्मच अजमोद के पत्ते, एक चौथाई चम्मच कुटे हुए काली मिर्च दानें, स्वादानुसार नमक।

गार्निशिंग
पीली शिमला मिर्च के टुकड़ों के साथ सजाएं और अजमोद के पत्तों व मस्टर्ड सॉस के साथ सर्व करें।

विधि
नॉन स्टीक पैन में तेल गर्म करने के बाद उसमें हरी मिर्च, बारीक कटा हरा प्याज डाल कर एक मिनट तक फ्राई करें। उसके बाद शिमला मिर्च, मशरूम के साथ मटन डाल कर मसालों के साथ पकाएं।सोंधी महक आने तक अच्छी तरह से मिश्रण को पकाए, पकने के बाद आँच से हटा कर अलग रख दें।पास्ता के सॉस की एक परत कॉकटेल पिज्जा पर समान रूप से लगाएं, प्रत्येक पिज्जा पर चीज की टॉपिंग करें। अब ओवन को पहले से गर्म करके उसमें पिज्जा को तीन से पांच  मिनट तक ग्रिल करें। पीली शिमला मिर्च, अजमोद के पत्तों व मस्टर्ड सॉस के साथ सर्व करें।
विज्ञापन

कोमल की टिप्स
आप  मटन  के जगह लाल शिमला मिर्च और पीली शिमला मिर्च डाल कर शाकाहारी डिश का स्वाद ले सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें