फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रंची इटैलियन सैलेड

Mon, 15 Oct 2012 05:10 PM IST
कोमल तनेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
तैयारी का समयः 20 मिनट
विज्ञापन

पकाने का समयः 10  मिनट

(चार लोगों के लिए)

सामग्री
दो कप शेल पास्ता उबला हुआ, आधा कप उबली मटर, आधा कप उबला आलू, आधा कप टमाटर, आधा कप खीरा छिलके के साथ, आधा कप सलाद का पत्ता (लेट्यूस) , आधा कप कॉर्न फ्लेक्स, तीन चौथाई कप भुनें लहसुन के जवे, दो बड़ा चम्मच कटा हुआ अजमोद।

ड्रेसिंग
दो चम्मच एगलेस मायोनीज, दो बड़ा चम्मच टारटरे सॉस, दो बड़ा चम्म्च दूध, नमक और मिर्च स्वादानुसार, आधा चम्मच काली मिर्च का दाना कूटा हुआ, आधा चम्मच आजवाइन, आधा चम्मच लाल मिर्च के टुकड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


गार्निशिंग
टमाटर के टुकड़ों से सजाएं।

विधि

सबसे पहले एक बर्तन में पास्ता के साथ-साथ मटर, आलू, टमाटर, खीरा, सलाद पत्ता और अजमोद डालें।अब मायोनीज, पास्ता सॉस, मिल्क, नमक, काली मिर्च के दानें, आजवाइन और लाल मिर्च के टुकड़े को मिक्स कर एक मुलायम मिक्सचर बना लें।परोसने से तुरंत पहले, कॉर्न फ्लेक्स और भुनें लहसुन के जवों को सलाद में मिलाएं।अब टमाटर के टुकड़ों से उसे सजाएं, ठंडा करके परोसें।
कोमल की टिप्स
आप बदलाव के लिए रोस्टेड नट्स जैसे बादाम, अखरोट और काजू का मोटे टुकड़ों को भी मिला सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें