फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध के सेवन से जुड़ा यह फायदा नहीं अब तक जानते होंगे आप

Thu, 26 Mar 2015 11:07 AM IST
एजेंसी/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली दूध में शरीर के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व मौजूद रहते हैं। इसीलिए इसे आदर्श आहार भी कहा जाता है। बच्चे, युवा या फिर हों बुजुर्ग, हर उम्र के लोगों के लिए दूध पीना फायदेमंद माना जाता है।
विज्ञापन


यह शरीर में जरूरी तत्वों की कमी को पूरा करता है। अब एक नए शोध में कहा गया है रोजाना दूध पीने से आप अल्जाइमर और पर्किंसन जैसी बीमारियों पर लगाम लगाई जा सकती है।

यूनिवर्सिटी ऑफ कंसास मेडिकल सेंटर के अध्ययन में बुजुर्गों और वयस्कों में दूध पीने और प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट के स्तर में संबंध पाया गया।

शोधकर्ताओं का कहना था कि हम पहले यही मानते थे कि दूध आपकी हड्डियों और आपकी मांसपेशियों के लिए ही फायदेमंद है, जबकि अध्ययन में इसे मस्तिष्क के लिए भी उतना ही फायदेमंद पाया गया।
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि दूध पीने वाले लोगों में मस्तिष्क में पाया जाने वाला लाभकारी एंटीऑक्सीडेंट ग्लूटाथियोन के स्तर में बढ़ोतरी देखी गई। इससे मस्तिष्क को होने वाले तनाव और निराशा से निपटने में काफी मदद मिलती है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें