फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीएसईई आवेदन के लिए सिर्फ दस दिन शेष

Thu, 26 Mar 2015 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश राज्य प्रवेश परीक्षा के आवेदन के लिए सिर्फ दस दिन शेष बचे हैं। अब तक आवेदकों की संख्या का आंकड़ा रिकार्ड तीन लाख को पार कर चुका है, जबकि प्रवेश करीब 1.75 लाख सीटों पर होने हैं।
विज्ञापन


प्रदेश की इंजीनियरिंग, प्रबंधन संस्थानों में दाखिले के लिए होने वाली प्रवेश परीक्षा के लिए 25 फरवरी से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हुई थी। चार अप्रैल आवेदन का अंतिम दिन है। बुधवार को इसके एक माह पूरे होते ही आवेदन करने वाले छात्रों की संख्या 3.01 लाख के पार पहुंच गई है।

यूनिवर्सिटी प्रबंधन को अगले दस दिनों में करीब दो लाख आवेदन की उम्मीद है। वहीं, फार्म में गलती सुधार के लिए तीन और चार अप्रैल की तारीख तय की गई है। छात्र इन दो दिनों में फार्म में भरे विवरणों में सुधार कर सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अपने लॉगिन के जरिये सुधार संबंधी आवेदन ऑनलाइन भेजना होगा। यूनिवर्सिटी ने छात्रों से कहा है कि ऑनलाइन सुधार संबंधी आवेदन के बाद उसका प्रिंट जरूर ले लें।
विज्ञापन


परीक्षा फार्म भरने की तिथि बढ़ाई
उत्तर प्रदेश प्राविधिक विश्वविद्यालय ने एमटेक, एमफार्म और एमआर्क पाठ्यक्रम के परीक्षा फार्म आवेदन की समय सीमा को बढ़ा दिया है। कॉलेज लॉगिन के जरिये छात्र 27 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। साथ ही 31 मार्च तक भरे गए परीक्षा फार्म की हार्ड कॉपी कालेजों को यूनिवर्सिटी में जमा करानी होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें