फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाएं यूं ही हैं बदनाम जबकि पुरुष अधिक करते हैं यह काम

Thu, 17 Jul 2014 03:33 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल में हुए शोध में पुरुषों और महिलाँ के व्यवहार से जुड़ी दिलचस्प बात सामने आई है।
विज्ञापन


अगर आप अब तक यह मानते आ रहे थे कि महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा अधिक बातूनी होती हैं तो अब यह सोच बदल लें। हाल में हुए शोध में इस बारे में चौकाने वाली बात सामने आई है।

पुरुषों के साथ अधिक होता है ऐसा

अमेरिका की नॉर्थईस्टर्न यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन के आधार पर दावा किया है कि महिलाओं की अपेक्षा पुरुष अधिक बातूनी होती हैं और अधिक लंबी बाते करते हैं।

शोधकर्ता प्रोफेसर डेविड लेजर के अनुसार, ''हमने अपने शोध में महिलाओं और पुरुषों को साथ काम करने के लिए कहा। हमने पाया कि काम के दौरान पुरुष महिलाओं की अपेक्षा अधिक लंबी बाते करते हैं।''

विज्ञापन

ऐसे में अधिक बात करते हैं पुरुष

शोध में यह भी पाया गया कि पुरुष आमतौर पर बड़े समूहों में अधिक बात करते हैं जबकि महिलाएं व्यक्तिगत बातचीत में अधिक विश्वास रखती हैं। यही वजह है कि पुरुष सामाजिक अवसरों पर महिलाओं की अपेक्षा अधिक लंबी बातें करते हैं।

यह शोध साइंटिफिक रिपोर्ट जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें