फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप हर बार भूल जाते हैं अपनी प्रेमिका का जन्मदिन?

Sat, 25 Jan 2014 08:29 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या आप अधिकतर अपनी प्रेमिका का जन्मदिन भूल जाते हैं या फिर आपको अपनी शादी की सालगिरह याद ही नहीं रहती? अगर ऐसा है तो अब आपके पास अपनी सफाई पेश करने का पुख्ता बहाना है।
विज्ञापन


पढ़ें - प्यार में कभी-कभी ऐसा भी होता है

नॉरवेगन यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी के शोध की मानें तो पुरुष चाहे 30 साल के हों या 60 साल की उम्र के, महिलाओं की अपेक्षा वे अधिक भूलते हैं।

शोधकर्ता प्रोफेसर जोस्टेन होमेन के अनुसार, ''यह जानकर यकीनन आश्चर्य होगा कि पुरुष महिलाओं से अधिक भूलते हैं। इतना ही नहीं, इससे र्को फर्क नहीं पड़ता है कि याददाश्त के मामले में उनकी उम्र क्या है।''

हंट 3 नामक यह शोध अब तक के सबसे बड़े पैमाने पर हुए शोधों में से एक है जिसमें 48,000 लोगों ने भाग लिया है।

शोध के दौरान प्रतिभागियों से उनके जीवन की बड़ी घटनाओं की तारीख ले सेकर अहम दिनों के बारे में सवाल किए गए। पाया गया कि अधिकतर पुरुषों को हर आठवे-नौंवे सवाल का जवाब देने में दिक्कत हुई।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं ने इस शोध में यह भी पाया कि कम पढ़े-लिखे लोगों को प्रश्नों का जवाब देने में अपेक्षाकृत अधिक दिक्कत का सामना करना पड़ा। वहीं अवसादग्रस्त प्रतिभागियों को भी याददाश्त संबंधी दिक्कतें हुईं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें