फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिनेमाघर में कोक पीते हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर

Mon, 02 Dec 2013 12:03 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिनेमा देखते वक्त अगर आप हर बार पॉपकॉर्न के साथ बड़ा कोक लेने से नहीं चूकते हैं तो यह जानकारी आपके लिए ही है।
विज्ञापन


पढ़ें - ऐसे बने चाय, चुइंग गम, चिप्स और कोका कोला

डेली मेल में प्रकाशित शोध के दौरान शोधकर्ताओं ने न सिर्फ यह दावा किया है कि एक बड़े कोक पीने का मतलब 44 चम्मच शक्कर का एक बार में सेवन है, बल्कि खुद कोका कोला के प्रेसिडेंट जेम्स क्वीन्से ने माना कि लोगों को कोक पूते वक्त पता ही नहीं चलता है कि वह कितनी मात्रा में शक्कर का सेवन कर रहे हैं।

पढ़ें - सर्दियों में रोज अमरूद खाने के हैं फायदे ही फायदे

न्यूजनाइट नामक विदेशी चैलन पर बात करते हुए जेम्स ने माना कि अक्सर सिनेमाहॉल में मिलने वाले कोक के बड़े ग्लास में इस ड्रिंक की मात्रा इतनी अधिक होती है कि एक ग्लास के सेवन का मतलब है 44 चम्मच शक्कर का सेवन करना। यही वजह है कि कंपनी सिनेमाहॉल में बिकने वाले बड़े ग्लास की मात्रा पर फिर से विचार करने की सोच रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वीन्सी के अनुसार, कोक के एक छोटे कैन में करीब 35 ग्राम शक्कर यानी करीब छह चम्मच शक्कर का प्रयोग होता है लेकिन सिनेमाघरों में मिलने वाले एक बड़े कोक को पीने के दौरान हम 44 चम्मच शक्कर का सेवन करते हैं जबकि छोटे ग्लास में 23 चम्मच शक्कर की मात्रा है।

गौरतलब है कि अबतक शक्कर के सेवन पर हुए अलग-अलग शोधों में प्रतिदिन करीब पांच से छह चम्मच शक्कर के सेवन को ही सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

तो अब सिनेमाघर में बड़ा कोक ऑर्डर करना चाहेंगे आप?

(इस खबर पर प्रतिक्रिया देने के लिए नीचे के बॉक्स में कमेट करें, शेयर करने के लिए फेसबुक शेयर बटन पर क्लिक करें)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें