फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी कैसी भी हो, जरूर होंगे ये 7 तरह के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
चाहे डांस और धूम-धड़ाके से भरी पंजाबी शादी हो या फिर सादगी से भरपूर दक्षिण भारतीय विवाह, हमारे देश की विविध संस्कृतियों के बीच और शादी से जुड़ी अलग-अलग परंपराओं के बावजूद इसमें एक समानता है।
विज्ञापन


शादी कैसी भी हो, लेकिन कुछ खास तरह के लोग हर शादी में जरूर पाए जाते हैं। इनमें से कोई गॉसिप का कारण होता है तो कोई खुद गॉसिप का जनक।

तमाम रीति-रिवाजों, सजे-धजे लोगों, धूम-मस्ती के बीच कुछ ऐसे लोग भी होते हैं जो पंजाबी से लेकर गुजरातियों तक, हर शादी में जरूर मिलते हैं। क्या आप जानना चाहते हैं इनके बारे में। गुजारिश है, इन्हें पढ़ें, हंसे पर अन्यथा न लें।

नोटों की माला लिए जीजाजी

जीजाजी चाहें लड़के के हों या लड़की के, किसी भी शादी में उनके तेवर अलग ही नजर आ जाते हैं। जरूरी नहीं है कि जीजाजी इसलिए बहुत अधिक खुश हों क्योंकि उनके साले या साली की शादी है, बल्कि यह उनके और उनकी पत्नी के महत्व को दर्शाने का भी सबसे बड़ा दिन है।

हां, उनका महत्व इतना अधिक होता है कि उनकी खुशी किसी भी अपमानजनक घटना (जैसे खाने के लिए उन्हें न पूछना या फिर दूल्हे की कार में उन्हें बैठने के लिए न कहना आदि) से काफीर हो सकती है।

ऐसे जीजाजी किशी भी शादी के दौरान आपको बारात में बुरी तरह नाचते, ब्राइट रंग के कपड़ों में और 10 रुपए की माना हाथ में पकड़े मिल सकते हैं।

दारूबाज दोस्त

शादी में दूल्हे के बाद अगर किसी का जलवा होता है तो वह दूल्हे के दोस्त ही होते हैं। ऐसे में कुछ दोस्त ऐसे जरूर मिलेंगे जो शादी में अपना उत्साह एक पर एक पेग लगाकर दिखाते हैं, विदेशी खत्म होने के बाद देसी पीकर भी छा जाते हैं।

ऐसे दोस्त आपको शादी के मौके पर जयमाल के स्टेज पर तो दूल्हे के साथ दिखते हैं, लेकिन इसके बाद या तो पार्किंग में दिखते हैं या फिर चाट वाले ठेले के पीछे पेग बनाते हुए मिल जाते हैं।

अगर किसी शादी में छोटे से मनमुटाव पर लड़ाई या मारपीट हो जाए तो इसमें इनकी अहम भूमिका होती है।

लंदन वाली भऊजी

शादी के अवसर पर जमा रिश्तेदारों में सबसे ज्यादा दमक किसकी होती है? लंदन वाली भऊजी की। ये भऊजी भले ही 'लंदन रिटर्न' हों या न हों, पर इनकी अदाएं 'मेम' सी ही होती हैं।

आमतौर भऊजी अपने दूर के देवर या ननद की शादी में भी अपने लॉकर में पड़े सारे गहने पहनें दिखती हैं जो उन्हें अपनी शादी से लेकर शादी की 10वीं सालगिरह तक में मिले होते हैं।

इन्हें पहचानना बहुत आसान है। उम्र कितनी भी हो लेकिन इनके गले में डायमंड सेट या ढेरों सोने के गहनें होते हैं, पराडा का पर्स होता है, सरोजनी की खरीदी साड़ी भी सत्यापॉल की डिजाइनर साड़ी होती है और बात-बात पर इनकी तीखी टिप्पणी ‌मिलती है।

'पॉवरफुल' भैय्या

शादी के मौके को अविस्मरीण बनाते हैं ये भैय्या। इन्हें 'पॉवरफुल' भैय्या इसलिए कहते हैं क्योंकि शादी तो एक-दो दिन का जश्न है, ये कैसी यादें छोड़ जाएगी यह बहुत हद तक भैय्या पर निर्भर करता है।

यहां बात हो रही है फोटोग्राफर भैय्या की। इन भैय्या को दुल्हन में दिलचस्पी उतनी ही होती है जितनी होनी चाहिए पर दुल्हन की बहनों और सहेलियों में काफी ज्यादा दिलचस्पी होती है।

आपको इन्हें खोजने की जरूरत आपकी नहीं पड़ती क्योंक‌ि ये आपको खुद ही खोज लेते हैं। अगर आप एक के बाद एक आइसक्रीम पर टूटे पड़े हैं तो ध्यान रखें, इनके कैमरे में भी कैद हो सकते है।

जेनरेशन नेक्स्ट

आजकल की शादियों में इस तरह के लोगों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ये अगर आपके हमउम्र भी हैं, तो भी उनके साथ आप जेनरेशन गैप महसूस करेंगे।

शादी के कोई भी रस्म चले इनका ध्यान इनकी जरूरी ईमेल को चेक करने में होता है या फिर सेल्फी खींच-खींचकर फेसबुकी की दीवार भरने में होता है।

नेटवर्किंग इनकी इतनी तेज होती है कि आप जिस दौर में दुल्हन की बहनों या दूल्हें के दोस्तों से नयन लड़ाते हैं, ये उन्हें वॉट्सऐप ओप फेसबुक पर अपना दोस्त बना चुके होते हैं।

आंटी और उनकी किटी पार्टी

आपको लगता है कि आंटी रीति-रिवाज से जुड़ी किसी भी गलती पर तुनक सकती हैं और आपकी वैधानिक शादी को अवैधानिक करार करने की क्षमता रखती हैं।

सिर्फ नमस्ते आंटी कहकर आप इनसे छुट्टी नहीं पा सकते हैं क्योंकि इन्हें आपके पापा के बिजनेस से लेकर कॉलेज के दोस्तों तक की टोह चाहिए।

शादी में कैसे भी हालात हों ये आंटियां अपना कीमती समय अपनी बहू की बुराई, बेटे की लापरवाही, पड़ोसन के कैरेक्टर आदि 'राष्ट्रीय समस्याओं' को लेकर चिंतित दिखती हैं।
विज्ञापन

मुंह हैं तो खाएंगे

शादी में कुछ ऐसे लोग आपको अक्सर मिलते होंगे जो शुरू से लेकर अंत तक आपको खाने की अलग-अलग स्टॉल्स पर ही दिखेंगे।

कमाल की बात यह है कि इन्हें खाने में स्वाद भी नहीं लगता और इनकी प्लेट में कुछ छूटता भी नहीं है। इनके खाने की गति देखकर आपको ऐसा ही लगेगा कि इन्हें कम से कम पिछले दो दिनों से शायद कुछ नहीं खाया है।

हां, ध्यान रखें कि इनसे मिलने पर यह मत पूछ लीजिएगा कि खाना कैसा लगा या कम तो नहीं पड़ा, वरना आप खुद ही समझदार हैं।

Also read : Best Skin Care Tips that Grooms can Follow at Home
15 Simple Yet Fantastic Ways to Improve Your Relationship Instantly
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें