500 ग्राम मटन, डे़ढ कप बासमती चावल, आधा कप घी, दो चम्मच मक्खन।
मेरिनेड
तीन चौथाई कप दही, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर, आधा चम्मच गरम मसाला, एक चम्मच अदरक का रस, एक चम्मच लहसुन का रस, एक चम्मच मीट मसाला, नमक और काली मिर्च स्वादानुसार।
सीजनिंग
आधा कप प्याज का पेस्ट, आधा कप टमाटर का पेस्ट, एक चौथाई कप टोमैटो प्यूरी, एक चम्मच बिरयानी मसाला, पिसे हुए मसाले (दो इलायची, दो बड़ी इलायची, चार-पांच लौंग, एक चम्मच जीरा, हींग, एक तेजपत्ता, एक दालचीनी)।
एक कप गर्म दूध व एक चम्मच केसर।
गार्निशिंग
ब्राउन प्याज, फ्राई काजू और पिस्ता के साथ।
विधि
- मटन के सभी टुकड़ों में मसाला लगाकर तीस मिनट के लिए फ्रिज मे रख दें।
- किसी बड़े कुकर को गर्म कर उसमें एक चम्मच मक्खन फैला दें और मसाला लगा मटन डालें।
- आंच को पांच मिनट के लिए तेज करें और उसमें तीन कप पानी डालें।
- इसे छानकर अलग रख दें।
- कुकर में घी को गर्म करें और उसमें बिरयानी मसाला, पिसा हुआ मसाला व प्याज डालें।
- फ्राई करें और उसमें टमाटर का पेस्ट व टोमैटो प्यूरी डाल कर मिक्स करें और तीन चौथाई तैयार मटन को मिलाएं।
- हल्का तले और पांच मिनट के लिए अलग रख दें।
- चावल धोकर 15 मिनट तक सूखने के लिए रख दें, फिर से तीन चौथाई पका लें और निथारकर अलग रख दें।
- भारी तले वाले कुकर में मक्खन लगाएं, आधे चावल की परत बिछाएं, उसपर मटन की परत फैलाएं और फिर केसर वाला दूध आछा छिड़क दें।
- चावल, मटन, और केसर दूध के साथ प्रक्रिया को दोहराएं।
- पैन को ढांक दें और 10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- प्याज, फ्राइड काजू और पिस्ता के साथ प्लेट में परोसें।