फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन में कितनी बार आप फोन चेक करते हैं?

Fri, 11 Oct 2013 12:10 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
आप दिन में कितनी बार अपना फोन चेक करते हैं? दो बार, कई बार या फिर हर घंटे पर? अगर आपने कभी इस बात पर गौर नहीं किया तो आप यह जानकर जरूर चौंक जाएंगे कि अगर आप सामान्य उपभोक्ता हैं तो दिन में 110 से लेकर 150 बार आप अपना फोन चेक करते हैं।
विज्ञापन


क्या आप रोग के लक्षण गूगल पर सर्च करते हैं?

स्मार्ट फोन का हमारी मानसिक सेहत पर कितना बड़ा प्रभाव पड़ता है यह इस बात से पता चलता है कि हम दिन का कितना समय अपने स्मार्टफोन को देते हैं। इस बारे में कई चौंकाने वाली जानकारियां शोध के दौरान पता चलीं जिसमें हमारा व्यवहार और फोन के प्रति हमारे रुझान का पता चला है।

डेली मेल में प्रकाशित खबर के अनुसार लॉकेट नामक एंड्रॉयड एप्लिकेशन की मदद से न्यूयॉर्क के शोधकर्ताओं ने कुछ ऐसे आंकड़े निकाले हैं जिनमें फोन पर हमारी गतिविधियों से जुड़ी रोचक जानकारी पता चली है।
विज्ञापन


शोधकर्ताओं का यह भी मानना है कि प्रति छह से सात सेकंड के बीच लोग सबसे ज्यादा अपने फोन को चेक करते हैं। सबसे अधिक फोन पर सर्फिंग का समय शाम पांच से आठ बजे तक का है जिसमें 75 प्रतिशत से अधिक मोबाइल उपभोक्ता अपने फोन पर सक्रिय होते हैं।

इतना ही नहीं, इस शोध में यह भी माना गया है कि कोई भी सामान्य व्यक्ति दिन में प्रति घंटा नौ बार अपने फोन को अनलॉक करता है।

वहीं इस शोध से पहले हुए क्लेनर पर्किन्स कॉफील्ड एंड बॉयर्स के शोध में माना गया है कि सामान्य व्यक्ति एक दिन में करीब 150 बार अपना स्मार्टफोन चेक करता है।  इसके अलावा, उन्होंने यह माना कि मोबाइल का सामान्य उपभोक्ता दिन में 23 बार मैसेज करने के लिए, 22 बार फोन और 18 बार समय देखने के लिए अपने फोन का इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें