अगर आपकी रातें महज करवटें बदलते ही निकल जाती हैं और आंखों में नींद का नामोनिशान नहीं होता तो अच्छी नींद का यह उपाय आप जरूर जानना चाहेंगे।
पढ़ें - खर्राटे से परेशान रहते हैं तो जरूर पढ़ें यह खबर
अमेरिका के स्लीप मेडिकल सेंटर के शोधकर्ता मार्था जेफरसन के शोध की मानें तो शरीर का तापमान बिस्तर और रजाई के अनुकूल बनाकर सोने से सबसे अच्छी नींद आती है और इसका सबसे आसान तरीका है सोने से पहले गर्म पानी से स्नान।
पढ़ें - बुरे सपने आते हैं तो इन उपायों से दूर भगाएं
शोधकर्ता डॉ. मार्थ जैफरसन के अनुसार, ''नींद न आने की समस्या दूर करने के लिए सोने से 30 मिनट पहले नहाना या हॉट शॉवर बेहतरीन विकल्प है। इससे शरीर का तापमान बिस्तर के सामान्य होता है और शरीर से स्ट्रेस हार्मोन कोर्टिजोल कम हो जाते हैं जिससे नींद अच्छी आती है।''
यह शोध मेन्स हेल्थ के प्लस जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
अब अगर आप भी नींद न आने से परेशान हैं तो आपके लिए यह कारगर उपाय हो सकता है।