अब मौका है आपके पास कि आप मां के लिए कुछ करें। आप चाहें तो इस मदर्स डे पर उन्हें एक ऐसा गिफ्ट दे सकते हैं जो उनके लिए यादगार बन जाए।
इसके लिए आप क्या कर सकते हैं, बता रही हैं एल्प्स ब्यूटी क्लीनिक की डायरेक्टर भारती तनेजा।
हेड मसाज
उम्र बढ़ने पर शरीर प्रोटीन को एब्जार्ब करना कम कर देता है। इससे शरीर में प्रोटीन की मात्रा कम होने लगती है। इससे बाल कमज़ोर होकर झड़ने लगते हैं। बालों की मोटाई कम हो जाती है। बालों को समुचित पोषण नहीं मिलने से बाल पतले हो जाते है और इनकी ग्रोथ में भी कमी आ जाती है।
आप चाहती हैं कि मम्मी के बाल अधिक समय तक हेल्दी रहें तो उन्हें किसी अच्छे कॉस्मेटिक क्लीनिक से हर्बल हेयर टॉनिक या अरोमा तेल से हेड मसाज दिलवा सकते हैं।
अरोमा तेल अन्य तेल के मुकाबले बालों की जड़ों में तेजी से समा जाते हैं इससे बालों को पोषण मिलता है। अरोमा तेल से हेड मसाज करवाने से आपकी मां को तनाव से भी राहत मिलेगी।
हेयर स्पा
इन दिनों हेयर कलर करवाना फैशन के साथ ही साथ जरूरत भी बन चुकी है। लेकिन, बार-बार हेयर कलर करवाने से कलर में मौजूद कैमिकल्स से बाल रफ, डल एवं बेजान से हो जाते हैं।
बालों की नमी भी कम हो जाती है। हेयर स्पा से बालों की नमी बढ़ जाती है। बालों में चमक भी आ जाती है। धूल एवं धूप की वजह से भी बाल डल हो गये हों तब भी हेयर स्पा फायदेमंद होता है।
कैरोटिन ट्रीटमेंट
यदि बाल अधिक रफ, डल या बेजान हो रहे हों तो मां को कैरोटिन ट्रीटमेंट दिलवा सकते हैं। इस ट्रीटमेंट से आपकी मां के बालों को नया जीवन मिल जाएगा। इस ट्रीटमेंट में कैरोटिन प्रोटीन जिनसे बालों का निर्माण हुआ है उसे अल्ट्रा सोनिक मशीन से बालों के अंदर पेनिट्रेट कराया जाता है। इससे बाल अंदर से रिपेयर हो जाते हैं और उनमें मजबूती भी आती है।
ओजोन एवं लेजर की सिटिंग
मम्मी के बाल अगर तेजी से गिर रहे हों या बाल कम हों तो आप उन्हें लेजर व ओजोन की कुछ सिटिंग्स दिलवा सकते हैं। इससे उनके बालों की जड़ें मजबूत होगी और हेड के अंदर जो भी लाइव हेयर रूट होंगे उनसे नये बाल उग आएंगे।
कलर के चुनाव में कीजिए हेल्प
आपकी मां बालों को कलर करवाना पसंद करती हैं तो कलर चुनने में उनकी हेल्प करनी चाहिए। अच्छी क्वालिटी के प्रोड्क्ट्स और कलर आपको अपनी मां के बालों को कलर करने के लिए चूज करने चाहिए।
घटिया डाई और कलर से उनके बालों को नुकसान पहुंच सकता है इस बात का ध्यान रखें। अगर आपकी मां के बालों की डेन्सिटी कम हो गयी हो तो उनके बालों के कलर को लाईट करवा दें इससे उनके बाल हैवी लगेंगे।
डाईट
इन सभी बातों के साथ ही आपको अपनी मां की डाईट पर भी ध्यान देना चाहिए। जैसे बचपन में आपकी मां आपकी उम्र और हेल्थ के हिसाब से खाना खिलती थी उसी प्रकार अब आपको ख्याल रखना चाहिए कि आपकी मां हेल्दी डाईट लें।
आप यह देंखें कि उनकी डाईट में विटामिन्स एवं प्रोटीन की भरपूर मात्रा हो। दूध, पनीर, दालें, सोयाबीन, राजमा इनमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन पाये जाते हैं इन्हें आहार में षामिल करने से मां के बाल स्वस्थ रहेंगे।