फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलमान, उमर को नवाज़ शरीफ़ से उम्मीदें

Sun, 12 May 2013 01:33 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के विदेश मंत्री सलमान ख़ुर्शीद और जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने पाकिस्तान में नवाज़ शरीफ़ की जीत पर ख़ुशी ज़ाहिर की है।
विज्ञापन


सलमान ख़ुर्शीद ने उम्मीद जताई है कि नवाज़ शरीफ़ की वापसी के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच अच्छे संबंध जारी रहेंगे।

इसी तरह उमर अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई है कि नवाज़ शरीफ़ वर्ष 1999 में टूट गई शांति वार्ता को आगे बढ़ाने की पहल करेंगे।

नवाज़ शरीफ़: सेना ने हटाया, जनता ने पीएम बनाया

उल्लेखनीय है कि पाकिस्तान में हुए संसदीय चुनाव में नवाज़ शरीफ़ की पार्टी की जीत हुई है और उनका प्रधानमंत्री बनना तय हो गया है।

ये प्रधानमंत्री की तरह उनकी तीसरी पारी होगी।

उम्मीदें

सलमान ख़ुर्शीद ने कहा, “लोकतांत्रिक चुनाव के नतीजों का भारत स्वागत करता है। हमारी सरकार के नवाज़ शरीफ़ से अच्छे संबंध रहे हैं।”

उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि उनके सत्ता में आने के बाद हमारे अच्छे संबंध जारी रहेंगे.”

उधर, उमर अब्दुल्ला ने ट्वीटर पर दी अपनी प्रतिक्रिया में कहा है, “नवाज़ शरीफ़ को बधाई। मैं उम्मीद करता हूँ कि वे 1999 में अधूरी छूट गई शांति वार्ता को फिर से शुरु करने के अपने वादे पर क़ायम रहेंगे।”
विज्ञापन


पढ़ें: 'इमरान ख़ान से बेहतर है नवाज़ शरीफ़'

पाकिस्तान के चुनावी नतीजों के बारे में उन्होंने कहा, “मुझे उम्मीद है कि पाकिस्तान हुए हिंसक चुनाव को देखते हुए लोगों को यक़ीन हो गया होगा कि चरमपंथी अच्छे या बुरे नहीं होते, हर तरह का चरमपंथ बुरा होता है। नवाज़ शरीफ़ को बधाई, मुझे उम्मीद है कि वो अपने वादों पर खरे उतरेंगे और साल 1999 से बंद पड़ी शांति प्रक्रिया रफ्तार पकड़ पाएगी।”
विज्ञापन


सलमान ख़ुर्शीद ने कहा है कि भारत के प्रधानमंत्री भी नवाज़ शरीफ़ को बधाई देने के लिए फ़ोन करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें