आकर्षक दिखने की चाहत रखते हैं तो हाल में हुए शोध से मिली जानकारी आपके काम की हो सकती है।
यूनिवर्सिटी ऑफ ब्रिस्टोल के स्कूल ऑफ एक्सपेरिमेंटल साइकोलॉजी के शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना है कि एक ग्लास वाइन के सेवन से व्यक्ति अधिक आकर्षक दिखता है।
हालांकि इस शोध में यह भी माना गया है कि एक ग्लास वाइन से अधिक मात्रा में अल्कोहल का सेवन करने पर यह प्रभाव नहीं रहता बल्कि सेहत को नुकसान पहुंचता है।
शोधकर्ताओं ने अपने अध्ययन में माना कि एक ग्लास वाइन पीने से न केवल स्ट्रेस दूर होता है और मूड बेहतर होता है बल्कि चेहरे पर प्राकृतिक ब्लश उभरता है।