फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, लड़कियां क्यों जल्दी हो जाती हैं 'मैच्योर'

Sat, 21 Dec 2013 01:07 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं लड़कियां कम उम्र में ही अपने हमउम्र लड़कों से अधिक मैच्योर हो जाती हैं। अब वैज्ञानिकों ने भी इस कहावत पर मुहर लगाते हुए इस बात का पता लगाया है कि लड़कियों हमउम्र लड़कों की अपेक्षा जल्दी मैच्योर कैसे हो जाती हैं।
विज्ञापन


झूठे को पहचानना है तो गौर करें यह फितरत

न्यू कैसल यूनिवर्सिटी के शोध में वैज्ञानिकों ने यह पता लगाया है कि लड़कियों का दिमाग कैसे लड़कों की अपेक्षा तेजी से विकसित होता है।

खुश रहना है तो कभी न करें ये पांच गलतियां

शोधकर्ताओं का मानना है कि हमारी उम्र बढ़ने के साथ-साथ दिमाग का आकार कम होता है जिससे इसकी कोशिकाएं अधिक योजनागत तरीके से कार्य करती हैं। दिमाग में यह परिवर्तन लड़कियों के साथ 10 साल की उम्र से ही शुरू हो जाता है जबकि पुरुषों में यह 20 साल के बाद शुरू होता है।

करीब 121 किशोरों पर किए गए इस शोध में चार से लेकर 40 वर्ष के प्रतभिगियों पर अध्ययन किया गया है।

शोधकर्ता डॉ. मार्कस केज़र के अनुसार, ''लड़कों और लड़कियों के दिमाग में होने वाला परिवर्तन उनकी सीखने और समझने की प्रक्रिया को प्रभावित करता है। यही वजह है कि लड़कियां कम उम्र में ही लड़कों से अधिक समझदार हो जाती हैं।''
विज्ञापन
विज्ञापन


यह शोध सेरेब्रल कोर्टेक्स जर्नल में प्रकाशित हुआ है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें