फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुर्शीद ने आखिरी बार दोस्त से की थी बात

Sat, 21 Dec 2013 01:02 PM IST
अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
नई दिल्ली में दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद खुदकुशी करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता खुर्शीद अनवर ने आखिरी बार उत्तरप्रदेश में रहने वाले दोस्त से बात की थी। उन्होंने खान नाम के दोस्त से 17 दिसंबर की रात 11 बजे बात की थी।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि खुर्शीद ने उन्हें अपनी परेशानी और दुष्कर्म के आरोप के बारे में बताया था। वह अपनी 30 वर्ष से बनी छवि के बारे में काफी चिंतित थे। पुलिस का कहना है कि अनवर ने खुदकुशी से पहले पत्नी व बेटे से बात नहीं की थी। उनके काफी दोस्त विदेश में भी रहते हैं।

पढ़ें, खुर्शीद ने फेसबुक पर लिखी थी मन की व्यथा

वहीं, बृहस्पतिवार को पुलिस की एक तीन सदस्यीय टीम फ्लाइट से मणिपुर के लिए रवाना हो गई। शुक्रवार को युवती के बयान लिए जा सकते हैं। अब केस इस बात पर निर्भर करता है कि युवती क्या बयान देती है।
विज्ञापन


उधर, खुर्शीद के घर से चार चिट्ठियों और एक नोट को बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने खुर्शीद के मोबाइल, लैपटॉप और कंप्यूटर को भी जब्त कर लिया है। ये फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे।

अनवर ने खबरों की रिकार्डिंग की थी
दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार अनवर पर दुष्कर्म के आरोप लगने के बाद कुछ चैनलों में खबर चली थी। खुर्शीद अनवर ने इन खबरों को अपने मोबाइल से रिकार्ड किया था।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार ये बात समझ से परे है कि अनवर ने रिकार्डिग क्यों की है? रिकार्डिंग करने का उद्देश्य क्या है? बताया जा रहा है कि दिल्ली पुलिस ने कुछ चैनलों से खबर प्रसारित करने की सीडी मांगी है।
विज्ञापन


पढ़ें, खुर्शीद ने की थी युवती से बात करने की कोशिश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें