फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडे के सेवन के ये फायदे नहीं जानते होंगे आप

विज्ञापन
विज्ञापन
संडे हो या मंडे, रोज खाएं अंडे। अंडे के इतने फायदे हैं कि डॉक्टर इसे रोज खाने की सलाह देते हैं। ऐसे में हाल में हुए एक शोध में अंडे के सेवन का एक नया फायदा पता चला है।
विज्ञापन


पढ़ें - अंडे की जर्दी का ऐसा फायदा नहीं जानते होंगे आप

अमेरिका की टफ्स यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं की मानें दो प्रतिदिन दो अंडा खाने वाले लोगों की याददाश्त सामान्य लोगों की अपेक्षा बेहतर होती है।

शोधकर्ताओं ने छह महीने तक प्रतिभागियों को नियमित तौर पर दो अंडे के सेवन के लिए कहा और फिर उनका मानसिक परीक्षण किया।

उनका दावा है कि अंडे में मौजूद ल्यूटेन और जिएक्सेनथिन नामक एंटऑक्सीडेंट होते हैं जो याददाश्त बेहतर बनाने में मददगार हैं।

इससे पहले कई शोधों में अंडे को वजन घटाने से लेकर कई रोगों के इलाज में महत्वपूर्ण माना गया है। जानिए अंडे के सेवन के क्या बड़े फायदे हैं।
Trending Videos

वजन घटाने में फायदेमंद

अंडे के सफेद भाग में अल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। सुबह के समय शरीर को इस प्रोटीन की बहुत आवश्यकता होती है इसलिए अगर आप रोज नाश्ते में अंडे का सेवन करेंगे तो शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलेगा।

सुबह के नाश्ते के रूप में यह आपको फैट्स से दूर रखने का अच्छा विकल्प हो सकता है।

एनर्जी के लिए अंडे

अगर आप रोज सुबह उठने में आलस का अनुभव करते हैं तो अंडे का सेवन आपके लिए बहुत जरूरी है। अंडा एक बेहतरीन एनर्जी बूस्टर है। रोज सुबह नाश्ते में इसे लेने से आपको पूरे दिन की ऊर्जा मिलेगी।

इसके पीले भाग में हेल्दी फैट्स होते हैं जो शरीर को ऊर्जा देते हैं।

तेज बुद्धि के लिए

अंडे का सेवन आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अंडे में कोलाइन नामक तत्व होता है जो मस्तिष्क की निर्णय लेने में सहायता करता है।

विज्ञापन

सेहतमंद नाश्ता

रोज सुबह नाश्ते में 2 अंडे का सेवन एक भरपूर नाश्ता है जिसके सेवन के बाद बहुत देर तक भू्ख नहीं लगती। ऐसे में आप लंच के पहले अनहेल्दी स्नैक्स नहीं लेंगे। हेल्दी डाइट को देखते हुए इसे भरपूर नाश्ता कहा जा सकता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें